Logo
हरियाणा के यमुनानगर में जीजा ने अपनी नाबालिग साली के साथ दुष्कर्म किया। जब लड़की पांच माह की गर्भवती हुई तो मामले का खुलासा हुआ। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को काबू किया।

Yamunanagar: जगाधरी की एक कॉलोनी में जीजा ने अपनी नाबालिग साली के साथ दुष्कर्म किया। जब लड़की पांच माह की गर्भवती हुई तो मामले का खुलासा हुआ। पुलिस ने लड़की के परिजनों की शिकायत पर आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को अदातल में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस मामले में आरोपी से पूछताछ कर रही है।

नाबालिग के पेट में दर्द हुआ तो गर्भवती होने का चला पता 

पीड़िता के मामा ने बताया कि वह जगाधरी की एक कॉलोनी में रहता है। उनके पास ही उसकी बहन अपने बच्चों के साथ रहती है। उसने अपनी बड़ी भांजी की शादी गगन के साथ की थी। कुछ दिन पहले उसकी छोटी भांजी के पेट में दर्द हुआ। जब वह उसे डॉक्टर के पास लेकर गए तो पता चला कि वह पांच माह की गर्भवती है। जब उन्होंने अपनी भांजी से पूछा तो उसने बताया कि उसके जीजा गगन ने पांच माह पहले उसके साथ दुष्कर्म किया था। उसने आरोपी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोपी गगन के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

महिला को ब्लैकमेल कर किया यौन शोषण, दर्ज हुई जीरो एफआईआर

जींद में महिला के साथ दुष्कर्म कर अश्लील वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल करते हुए यौन शोषण किया गया। हांसी निवासी महिला ने बताया कि 2021 में उसके मोहल्ले के ही संदीप ने उसके साथ दुष्कर्म कर उसकी अश्लील वीडियो बना ली, जिसमें एक महिला पूनम ने भी उसका सहयोग किया। आरोपित ने उसकी सोने की चैन भी ले ली। विरोध करने पर उसे बुरा अंजाम भुगतने की धमकी दी। आरोपित ने अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसका यौन शोषण करना शुरू कर दिया, जिसके बाद से आरोपित उसका यौन शोषण करता आ रहा है। महिला थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर संदीप तथा पूनम के खिलाफ जीरो एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

CH Govt hbm ad
5379487