Logo

Yamunanagar : दुष्कर्म का केस वापस लेने का दवाब बनाने के लिए आरोपी युवक ने पीड़िता के मकान पर घुसकर उसके साथ मारपीट की। युवक ने करीब दो साल पहले युवती के साथ दुष्कर्म किया था। जिस पर पीड़िता ने आरोपी युवक के खिलाफ करीब साल भर पहले पुलिस में केस दर्ज करवाया था। पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।

प्यार के जाल में फंसाकर दुष्कर्म करने का लगाया था आरोप

शहर की एक कॉलोनी निवासी युवती ने बताया कि  गांव तेजली निवासी प्रतीक सांगवान ने करीब दो साल पहले उसे अपने प्यार के जाल में फंसा कर जबरदस्ती दुष्कर्म किया था। जिसके बाद उसने आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज करवाया था। इसके बाद वह किराए के मकान में रह रही है। 18 दिसंबर को आरोपी युवक उसके कमरे पर आया और उस पर केस वापस लेने का दवाब बनाने लगा। उसके मना करने पर आरोपी ने उसके साथ मारपीट की और उसे जान से मारने की धमकी दी।

शोर मचाने पर मौके से भागा आरोपी 

पीड़िता ने बताया कि जब आरोपी युवक उसके साथ कमरे में मारपीट कर रहा था तो उसने शोर मचा दिया। मारपीट की आवाज सुनकर जब लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी वहां से भाग गया। उसने आरोपी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस मामले में आरोपी की तलाश कर रही है। 

घर में घुसकर दादा-पोते से मारपीट, 5 के खिलाफ केस दर्ज

पीड़ित अनुराग ने बताया कि मंगलवार शाम को वह अपने घर पर था। इसी दौरान उसके दादा सज्जन सिंह के चिल्लाने की आवाज आई। वह घर से बाहर निकला तो पांच युवक उसके दादा से मारपीट कर रहे थे। उसने अपने दादा को उन लोगों से छुड़वाया। इसके बाद दोनों भागकर घर में आ गए। उन्होंने आरोप लगाया कि शिव कॉलोनी निवासी संदीप, अजय, हिमांशु व दो अन्य युवक उनके मकान में घुस गए। इसके बाद आरोपियों ने उसके और उसके दादा के साथ जमकर मारपीट की। शोर मचाने पर आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।