Logo
हरियाणा के फतेहाबाद में विदेश भेजने के नाम पर टोहाना के एक युवक से लाखों रुपए की ठगी की गई। पीड़ित को जब अपने साथ हुई धोखाधड़ी का पता चला तो आरोपी ने उसके व्हाटसअप पर सुसाइड नोट भेजकर डराने की कोशिश की। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

Fatehabad: विदेश भेजने के नाम पर टोहाना के एक युवक से लाखों रुपए की ठगी की गई। पीड़ित को जब अपने साथ हुई धोखाधड़ी का पता चला तो आरोपी ने उसके व्हाटसअप पर सुसाइड नोट भेजकर डराने की कोशिश की। इस बारे पीड़ित युवक की शिकायत पर टोहाना पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस मामले में आरोपी की तलाश कर रही है।

विदेश भेजने का युवक को दिखाया सपना

पुलिस को दी शिकयत में भूना रोड दुर्गा कालोनी टोहाना निवासी नरेन्द्र सिंह ने बताया कि हिमांशु कुमार व उसकी पत्नी ज्योति शर्मा दोनों ऑस्ट्रेलिया में रहते हैं। हिमांशु की माता कविता रानी उससे मिली तो उसने कहा कि उसका लड़का व पुत्रवधू दोनों विदेश में रहते हैं और वह उसके लड़के को भी विदेश में सैटल करवा देंगे। इसके बदले में उसे 35 लाख रुपए देने होंगे। कविता की बातों पर विश्वास करके उसने अपने लड़के को ऑस्ट्रेलिया भेजने के लिए हां कर दी। इसके बाद 14 अगस्त 2022 को कविता के घर जाकर उन्होंने 10 लाख रुपए नकद दे दिए और 12 लाख रुपए कविता के कहे अनुसार बताए गए खाते में ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद उन्होंने लाखों रुपए ऑनलाइन हिमांशु के नंबर पर डाले। इस तरह उसने कुल 30 लाख 57 हजार 580 रुपए इन लोगों को दे रखे हैं। इसके बाद इन लोगों ने उसके पास फर्जी दस्तावेज भेज दिए।

फर्जी वीजा बनवाकर दिया, फ्लाइट कैंसल का दिया मैसेज

नरेंद्र सिंह ने बताया कि 22 जुलाई 2023 को आरोपियों ने उसके लड़के का फर्जी वीजा बनवाकर दे दिया और 22 सितम्बर 2023 की फ्लाइट करवा दी। 21 सितम्बर को उसके पास फोन आया कि उसके लड़के की फ्लाइट कैंसल हो गई है। हिमांशु कुमार, उसकी पत्नी ज्योति शर्मा, माता कविता रानी व मुकेश कुमार निवासी कृष्णा कालोनी जींद ने आपस में मिलकर फर्जी दस्तावेज के आधार पर उससे लाखों रुपए हड़प लिए। इस पर उसने शहर टोहाना पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद हिमांशु ने एक सुसाइड नोट बनाकर 7 दिसम्बर 2023 को उसके व्हाट्सअप पर भेजा और अपना मोबाइल नंबर बंद कर दिया। इस पर उसने पुलिस अधीक्षक को इस बारे शिकायत दी। इसके बाद टोहाना पुलिस ने आर्थिक अपराध शाखा द्वारा की गई जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

5379487