Gangrape in Haryana: नूंह में महिला का नहाते समय बनाया वीडियो, 8 महीने तक ब्लैकमेल करके किया गैंगरेप

Nuh Woman Gangraped
X
प्रतीकात्मक तस्वीर।
Nuh Woman Gangraped: नूंह में महिला के साथ दो लोगों ने दुष्कर्म किया है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जबकि अन्य आरोपी की पुलिस तलाश कर रही है।

Nuh Woman Gangraped: नूंह से महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। महिला के साथ दो लोगों ने दुष्कर्म किया है। आरोपी ने महिला का नहाते हुए वीडियो वायरल करने की धमकी देकर 8 महीने तक महिला के साथ दुष्कर्म किया। आरोपियों ने महिला को धमकी दी कि अगर उसने इस बारे में किसी को बताया तो वह उसे जान से मार देंगे। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य आरोपी अब तक फरार है।

नहाते समय महिला का बनाया वीडियो

जानकारी के मुताबिक, आरोपी की पहचान 55 वर्षीय मुकुंड उर्फ पप्पी के रूप में हुई है। पीड़ित महिला का कहना है कि मुकुंड की उसके पति के साथ दोस्ती थी। आरोपी उसके पति से मिलने के बहाने उनके घर आता था। महिला ने बताया कि एक दिन उसका पति घर पर नहीं था। मौका देखकर आरोपी घर की दीवार से कूदकर अंदर घुस गया। उस वक्त महिला बाथरूम में नहाने के लिए गई थी, उस दौरान आरोपी ने महिला का वीडियो बना लिया।

महिला जब बाथरूम ले बाहर आई तो मुकुंड ने महिला से कहा कि उसने उसकी नहाते हुए वीडियो बना ली है। जिसके बाद आरोपी महिला को वीडियों वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। महिला का कहना है कि आरोपी ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ 8 महीने तक रेप किया। महिला का आरोप है कि आरोपी के साथी ने भी उसके साथ दुष्कर्म किया है। महिला के विरोध करने पर दोनों ने उसे जान से मारने की धमकी दी।

Also Read: जींद में नाबालिग के साथ दुष्कर्म, 6 माह तक आरोपी करता रहा यौन शोषण, दवाई देकर करवाया गर्भपात

अन्य आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

महिला ने शारीरिक और मानसिक रूप से परेशान होकर अपने पति को इस मामले के बारे में बता दिया। जिसके बाद महिला ने दोनों आरोपियों के खिलाफ रेप का केस दर्ज करवा दिया है। नूंह के थाना प्रभारी नरेश कुमार का कहना है कि महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी मुकुंड को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि एक आरोपी अब तक फरार है, जिसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश करके एक दिन की पुलिस रिमांड पर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी से मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया गया है। पुलिस आरोपी के साथ पूछताछ कर रही है। फिलहाल पुलिस अन्य आरोपी की तलाश में जुटी है।

Also Read: हरियाणा के पानीपत में दादा ने किया नाबालिग पोती से रेप, 3 महीने की हुई गर्भवती, ऐसे हुआ खुलासा

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story