Palwal Crime Case: पलवल में एक महिला ने अपने ससुर और फौजी पति पर चाकू से हमला कर दिया। जिसके बाद आनन-फानन में दोनों को घायल अवस्था में अस्पताल ले जाया गया। जांच में पता लगा है कि आरोपी महिला अपने पति के साथ अक्सर झगड़ा करती रहती थी। फिलहाल आरोपी महिला के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।  

चाकू से फौजी पर हमला

हथीन थाना प्रभारी मुकेश कुमार का कहना है कि पीड़ित की पहचान अजीत के रूप में हुई है। वह मंढनाका गांव का रहने वाला है। अजीत भारतीय सेना में नौकरी करता है। उसकी पत्नी का नाम सविता है। दरअसल अजीत 7 अगस्त को 15 दिन की छुट्टी पर अपने घर आया था। फौजी ने अपनी शिकायत में बताया कि उसकी पत्नी अक्सर उससे झगड़ा करती थी। 11 अगस्त की रात को करीब साढ़े नौ बजे उसकी पत्नी उससे झगड़ा कर रही थी। उसी दौरान उसकी पत्नी ने उस पर चाकू से हमला कर दिया।

ससुर पर भी हमला किया

पीड़ित ने अपनी शिकायत में बताया कि उसकी पत्नी ने उसकी बाजू, हाथ व पेट पर चाकू से कई वार कर किए थे। जिसके बाद वह घायल हो गया था। जब उसके पिता भोज दत्त को झगड़े का शोर सुनाई दिया तो वह तुरंत मौके पर पहुंच गए। पिता जब अजीत बीच बचाव करने आगे आए तब पत्नी ने अपने ससुर भोज दत्त पर ईंट से हमला कर दिया। जिसके बाद सविता ने उसके पिता को धक्का देकर जमीन पर गिरा दिया था।

Also Read: टोहाना में मिला व्यक्ति का शव, भाखड़ा नहर के पानी में नग्न अवस्था में पड़ा था मृतक, पुलिस कर रही जांच

जान से मारने की धमकी

आरोपी महिला ने सभी को जान से मारने की धमकी दी है। अजीत के पिता भोज दत्त को हथीन सरकारी अस्पताल ले जाया गया। घटना के बाद महिला के मायके वालों को बताया गया। जिसके बाद वह अजीत की पत्नी और बच्चों को अपने साथ ले गए। फिलहाल पुलिस ने घायल फौजी अजीत की शिकायत के आधार पर आरोपी पत्नी सविता के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।