Logo
Panipat News: पानीपत में नहर में नवजात बच्चे का शव बरामद हुआ। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Panipat News: पानीपत में नहर में एक नवजात शिशु का शव मिला, जिसके बाद आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। शव एक लड़के का था, जिसका जन्म 24 घंटे पहले ही हुआ था। घटना के बारे में पता लगने पर मौके पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने फिलहाल अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

राहगीर ने देखा था शव

दरअसल, नवजात का शव पानीपत शहर से गुजर रही दिल्ली पैरलल नहर से बरामद हुआ है। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है किसी अज्ञात ने पहचान छिपाने के इरादे से बच्चे को नहर में फेंका है। शव को सबसे पहले घूमने निकले एक युवक ने देखा था। जिसके बाद उसने शव को बाहर निकाला। जिसके बाद पुलिस को घटना के बारे में बताया गया। 

नहर में बह रहा था शव

युवक का नाम श्याम सिंह बताया जा रहा है। जो विराट नगर फेस 1 में रहता है। युवक ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि वह 31 अगस्त शनिवार की शाम करीब साढ़े 5 बजे दिल्ली पैरलल नहर के आसपास घूम रहा था। उस दौरान वह उसकी नजर पर पड़ी। युवक ने पाया कि नवजात शिशु का शव नहर के पानी में बहता हुआ आ रहा है। युवक ने किसी तरह बच्चे को निकाला। मामले की सूचना पुलिस को दी गई।

Also Read: महेंद्रगढ़ में 4 बच्चे एक साथ नहर में डूबे, गोताखोरों ने पानी से निकाला दो शव, 2 अभी भी लापता

अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज

मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच के दौरान पाया कि शायद बच्चे का जन्म महज 24 घंटे पहले ही हुआ होगा। किसी अज्ञात ने बच्चे की असल पैदाइश छिपाने के लिए नहर में फेंक दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। फिलहाल पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। जल्द ही मामले में खुलासा किया जाएगा।

5379487