समालखा रोड शो में बोले सीएम: कांग्रेस को फिर सबक सिखाने के लिए जनता को एक अक्टूबर का इंतजार 

समालखा में सीएम ने रोड शो करते हुए तीसरी बार सरकार बनाने का दावा किया। साथ ही कांग्रेस पर बरसते हुए कहा कि जनता एक अक्टूबर को कांग्रेस को फिर सबक सिखा देगी।;

Update:2024-08-28 21:57 IST
समालखा में रोड शो करते सीएम नायब सैनी। CM Naib Saini doing a road show in Samalkha.
  • whatsapp icon

पानीपत/समलखा: हरियाणा में तीसरी बार सरकार बनाने के लिए भाजपा ने पूरी ताकत झोंक दी है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को समालखा विधानसभा में भव्य रोड शो निकाला और लोगों से तीसरी बार भाजपा सरकार बनाने की अपील की। इस दौरान नायब सैनी ने कहा कि आप लोगों के आशीर्वाद से जीत का इतिहास रचेंगे। हरियाणा में जगह-जगह मिल रहे अपार जनसमर्थन ने चुनाव से पहले ही जता दिया कि तीसरी बार भाजपा सरकार बनाने जा रही है।

रेलवे स्टेशन पर संपन्न हुआ रोड शो

मुख्यमंत्री नायब सैनी का रोड शो समालखा पुराना बस स्टैंड जीटी रोड से शुरू हुआ और रेलवे रोड से होते हुए रेलवे स्टेशन पर संपन्न हुआ। इस दौरान जगह जगह लोगों ने सीएम का स्वागत किया। जैसे-जैसे मुख्यमंत्री का रोड शो का काफिला आगे बढ़ता गया, लोगों का सैलाब भी बढ़ता चला गया। लोगों का उत्साह देख मुख्यमंत्री भी बीच-बीच में अपने रथ को रूकवाकर लोगों से बातचीत करते नजर आए। रोड शो के दौरान मुख्यमंत्री ने भी जनता पर खूब फूल बरसाए और हाथ जोड़कर पूरे रास्ते जनता का आभार व्यक्त करते रहे।

कांग्रेस ने प्रदेश को लूटा

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि 2014 से पहले कांग्रेस सरकार ने प्रदेश को जमकर लूटा। भ्रष्टाचार के चलते योग्य युवाओं का भविष्य खराब हुआ। भाजपा सरकार ने हरियाणा के सिस्टम को बदला और पारदर्शी शासन व्यवस्था दी। इस दौरान सीएम सैनी ने कहा कि हरियाणा की जनता कांग्रेस को फिर से सबक सिखाने के लिए एक अक्टूबर का इंतजार कर रही है।

Similar News