Logo
Woman Murder in Panipat: पानीपत में एक व्यक्ति ने जिंदा जलाकर अपनी पत्नी की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी समेत दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Woman Murder in Panipat: पानीपत में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को जिंदा जलाकर मार डाला। आरोपी ने महिला के ऊपर पेट्रोल डालकर उसे आग के हवाले कर दिया। वारदात के बाद आरोपी ने ससुराल में यह कहकर जानकारी दी कि चाय बनाते समय उसके साथ हादसा हो गया है। सूचना मिलने के बाद मौके महिला के मायके वाले पहुंच गए। महिला को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजन की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी समेत एक महिला और एक व्यक्ति के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

महिला फैक्ट्री में करती थी काम 

पूरा मामला पानीपत के चांदनी बाग का है। यहां एक व्यक्ति ने अपनी पहली पत्नी और भाई के साथ मिलकर अपनी दूसरी पत्नी को जिंदा जलाकर उसकी हत्या कर दी। इस मामले में मृतका की बहन गोमती ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि उसकी तीन बहने हैं। जिसमें मंझली बहन का नाम गौर प्रिया था। गोमती ने बताया कि उसकी बहन गौर प्रिया की शादी उत्तर प्रदेश के रहने वाले आकाश के साथ साल 2022 में हुई थी। प्रिया और आकाश पिछले 2 महीने से पानीपत में रह रहे थे, दोनों फैक्ट्रियों में काम करते थे।

रोहतक पीजीआई में कराया था भर्ती

गोमती ने बताया कि 9 मार्च को सुबह आकाश ने उन्हें फोन करके मामले के बारे में बताया। फोन पर आकाश ने कहा था कि प्रिया फैक्ट्री के ऊपर बने कमरे में चाय बना रही थी, उस दौरान वह हादसे का शिकार हो गई थी। आकाश ने बताया कि प्रिया को रोहतक पीजीआई में इलाज के लिए भर्ती करा दिया गया है। सूचना मिलने के बाद मृतका के मायके वाले अस्पताल पहुंच गए। गोमती को अस्पताल में प्रिया को आपबीती बताई।

Also Read: सोनीपत में बीजेपी नेता की हत्या का आरोपी गिरफ्तार, जमीनी विवाद के चलते मारी थी गोली

मृतका ने अपनी बहन को क्या बताया था ?

प्रिया ने गोमती को बताया कि आकाश ने अपनी पहली पत्नी सिकी और अपने भाई रवि के साथ मिलकर हत्या करने के इरादे से उस पर  मिट्टी का तेल डाल कर आग लगा दी थी। इलाज के कुछ दिन बाद प्रिया की बीते दिन 16 मार्च को मौत हो गई। पुलिस ने गोमती की शिकायत के आधार पर आकाश, सिकी और रवि के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पोस्टमार्टम के बाद आज शव परिजन को सौंप दिया जाएगा। फिलहाल पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। 

Also Read:10 साल की बच्ची को मौसा ने किया लहूलुहान, सर्जिकल ब्लेड से बच्ची पर किए 20-25 वार, लोगों के आने पर भागा

jindal steel jindal logo
5379487