10 साल की बच्ची के गर्भवती होने का केस : पिता के साथ मजदूरी करता था आरोपी, पत्नी की मौत के बाद रहता था अकेला

The accused of molesting a girl is in the custody of Rohtak Police.
X
रोहतक पुलिस की गिरफ्त में बच्ची के साथ दुराचार करने का आरोपी।
रोहतक पुलिस ने 10 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म कर उसे गर्भवती करने के मामले में आरोपी व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी बच्ची के पिता के साथ ही मजदूरी करने का काम करता था।

10 साल की बच्ची के गर्भवती होने का केस : रोहतक पुलिस ने 10 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म कर उसे गर्भवती करने के मामले में आरोपी व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी बच्ची के पिता के साथ ही मजदूरी करने का काम करता था। उसकी पत्नी की मौत हो चुकी है और बच्चे गांव में है। आरोपी को मंगलवार को अदालत में पेश किया जाएगा। डीएसपी हेडक्वार्टर रवि खुंडिया ने बताया कि 25 मार्च को बिहार निवासी महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके आधार पर धारा 65(1) बीएनएस व पोस्को एक्ट के तहत थाना शहर रोहतक में केस दर्ज किया गया था।

पेट दर्द होने पर बच्ची को पीजीआई में ले गए थे

बच्ची की मां ने पुलिस शिकायत में बताया था कि उसके पास 3 बच्चे हैं। उसकी 10 वर्षीय लड़की ने पेट में दर्द होने के बारे में बताया, जिसे दिखाने के लिये पीजीआईएमएस रोहतक ले गए। नाबालिग लड़की को पीजीआईएमएस में दिखाने पर गर्भवती होने के बारे में पता चला। इस पर वहां के डॉक्टरों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। इसके बाद जिला पुलिस ने पीड़िता को मदद दी और जांच शुरू कर दी।

पुलिस की विशेष टीम ने आरोपी को पकड़ा

पुलिस अधीक्षक नरेन्द्र बिजारणिया के आदेश पर विशेष टीम का गठन किया गया। इसमें प्रभारी सीआईए-1 निरीक्षक कुलदीप सिंह व प्रभारी थाना शहर रोहतक उप.नि. राजकुमार व उनकी टीम को शामिल किया गया। विशेष टीम द्वारा छापेमारी करते हुए 31 मार्च को आरोपी उमेश उर्फ़ रवि निवासी लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी रोहतक में किराए के मकान में रह रहा था।

आरोपी की पत्नी की 4 साल पहले हो चुकी मौत, चार बच्चे हैं

प्रारंभिक जांच में सामने आया कि नाबालिग लड़की का पिता राजमिस्त्री का कार्य करता है। लड़की की माता मजदूरी करती है। दिन के समय लड़की के माता-पिता घर से बाहर काम करने के लिए जाते थे। नाबालिग लड़की के पिता के साथ आरोपी व्यक्ति मजदूरी का काम करता था। नाबालिग लड़की के माता-पिता के काम पर चले जाने के बाद आरोपी पीछे से उसके घर पर आता और नाबालिग लड़की के साथ गलत काम करता था। आरोपी व्यक्ति क़रीब एक साल से रोहतक में किराये पर रह रहा है। आरोपी के 3 लड़के और 1 लड़की है। आरोपी की पत्नी की करीब 4 साल पहले मृत्यु हो चुकी है। आरोपी के बच्चे गांव में रहते हैं।

यह भी पढ़ें : गरीब का हक मारने वाले गिरफ्तार : कैथल नगर परिषद के दो अधिकारी आवास योजना के नाम पर 25 हजार रिश्वत लेते दबोचे

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story