Logo
Rohtak Fraud Case: रोहतक में एक कंपनी के साथ एख फर्जी कंपनी ने केमिकल बेचने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी कर ली। इतना ही नहीं आरोपियों ने यह भी धमकी दी की कोई मेरा कुछ नहीं बिगाड़ सकता है।

Rohtak Fraud Case: हरियाणा के रोहतक में एक कंपनी ने दूसरी केमिकल कंपनी को लाखों का चूना लगा दिया है। दरअसल केमिकल्स एंड मेटल ट्रेडिंग नाम की कंपनी ने एजिथ्रोमाइसिस नाम का केमिकल खरीदने के लिए किसी दूसरे कंपनी के साथ 22 लाख रुपये में सौदा किया था, जिसके लिए कंपनी ने साढ़े 5 लाख रुपये एंडवास भी दे दिए थे। पैसे मिलने के बाद पता चला कि दूसरी कंपनी फर्जी है और उसके वर्कर पैसे लेकर फरार हो गए। जिसके बाद कंपनी ने आरोपियों के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर धोखाधड़ी का केस दर्ज करा दिया है।  

5 लाख रुपये में तय हुआ था सौदा

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, रोहतक के सेक्टर 3 की रहने वाली प्रियंका मौर्य का कहना है कि वह एआईपी केमिकल्स एंड मेटल ट्रेडिंग कंपनी में काम करती है। उसे 200 किलों में एजिथ्रोमाइसिन केमिकल खरीदना था। जिसके लिए उसने 9370 रुपए प्रति किलो के हिसाब से 22 लाख 11 हजार 320 रुपए में एक कंपनी से सौदा भी तय कर लिया था। जिसके बाद 25 सितंबर 2023 को प्रियंका ने कंपनी को साढ़े 5 लाख रुपये ट्रांसफर भी कर दिए थे। जिसके बाद फर्जी कंपनी के आरोपियों ने उसे केमिकल नहीं भेजा। इसके बाद प्रियंका मौर्य ने आरोपियों से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन उसे कोई जवाब नहीं मिला।

बकाया पैसे मांगे 

9 अक्टूबर को प्रियंका को आरोपियों ने एक नोटिस भेजा था। जिसमें आरोपियों ने प्रियंका से बचे हुए पैसों की मांग की थी। प्रियंका ने पुलिस पूछताछ में बताया था कि सौदा तय होने के बाद आरोपियों ने कहा था कि उसे केमिकल भिजवा दिया जाएगा। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। आरोपियों की शुरू से उसे ठगने की मंशा थी।

Also Read: फरलो पर जेल से बाहर आए राम रहीम, काफिले में घुसी नशा तस्करों की गाड़ी, 1 को दबोचा दूसरा फरार

पुलिस ने नहीं की कोई कार्रवाई

नोटिस भेजने के बाद आरोपियों ने महिला से फोन पर भी बात की थी। तब आरोपियों ने उसे कहा था कि उनकी राजनीतिक पहचान है, वह उनका कुछ नहीं बिगाड़ सकती। जब पीड़ित इस मामले को लेकर पुलिस के पास गई तो कोई कार्रवाई नहीं हुई। जिसके बाद पीड़िता ने कोर्ट से न्याय की गुहार लगाई। कोर्ट के आदेश के बाद ही पुलिस ने दो के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

5379487