रोहतक में हनीट्रैप का भंडाफोड़: महिला ने शादी का झांसा देकर 14 लाख रुपये ठगे, आरोपी गिरफ्तार

Rohtak honey trap case: रोहतक में हनीट्रैप के मामले में पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि अन्य अपराधियों को पकड़ने के लिए पुलिस ने तलाश शुरु कर दी है।;

Update:2024-08-03 13:38 IST
प्रतीकात्मक तस्वीर।Dwarka honey trap case
  • whatsapp icon

Rohtak honey trap case: रोहतक में एक महिला ने व्यक्ति को शादी का झांसा देकर 14 लाख रुपये ठग लिए। फिलहाल आरोपी महिला पुलिस की गिरफ्त में है। ऐसा कहा जा रहा है कि आरोपी महिला ने खुद को शादी डॉट कॉम पर अविवाहित बताकर शादी का ऑफर दिया था। इसके बाद रोहतक महम थाने के गांव के रहने वाले  एक युवक को झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर ठगना शुरु कर दिया।

शादी का झांसा देकर पैसे ऐंठे

जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने 14 लाख रुपये की ठगी करने वाली महिला को गिरफ्तार किया है। महिला ने पहले एक युवक को शादी का झांसा दिया। इसके बाद उसने युवक को झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर उससे पैसे हड़पने लगी। शिवाजी कॉलोनी थाना प्रभारी का अस मामले में कहना है कि रोहतक की रहने वाली महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि उसके बेटे को एक महिला ने शादी का झांसा देकर 14 लाख रुपये की ठगी कर ली है। पुलिस की तफ्तीश में सामने आया है कि युवक की मुलाकात महिला से शादी डॉट कॉम पर हुई थी। इसके बाद महिला ने खुद को अविवाहित बताया और युवक के साथ लिव-इन-रिलेशनशिप का एग्रीमेंट किया था।

पुलिस कार्रवाई की धमकी

जांच में सामने आया है कि मई 2024 में आरोपी महिला ने युवक के खिलाफ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। इसके लिए महिला ने युवक के खिलाफ दुष्कर्म के साथ धमकी देने और विभिन्न धाराओं में केस दर्ज करवाया था। मामला दर्ज होने के बाद महिला ने युवक से समझौते के 20 लाख रुपए मांगे थे। जबकि महिला ने पहले ही  बार-बार पुलिस कार्रवाई की धमकी देकर युवक से 14 लाख रुपए हड़प लिए थे।

Also Read: पानीपत में नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, डेढ़ साल बाद कोर्ट ने सुनाया फैसला, आरोपी को 4 साल की कैद और 10 हजार का जुर्माना

पुलिस छापेमारी कर रही है

मामले की जांच कर रही अधिकारी रामभतेरी ने रोहतक के गांव की रहने वाली महिला को गिरफ्तार कर लिया है। जांच में पता चला है कि महिला अपने साथियों के साथ मिलकर खुद को अविवाहित बताकर शादी का झांसा देकर युवकों को हनीट्रैप में फंसाया है। इसके बाद वह युवकों को पुलिस कार्रवाई की धमकी देकर उनसे पैसे ऐंठती है। पुलिस पूछताछ में महिला ने अपने साथियों का खुलासा किया है। पुलिस का कहना है कि हनीट्रैप में महिला के साथ अन्य आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी की जा रही है।

Similar News