Sirsa Assembly Seat: हरियाणा में विधानसभा चुनाव के बीच सिरसा विधानसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार गोकुल सेतिया की पुलिस सुरक्षा बढ़ा दी गई है। बताया जा रहा है कि उनकी सुरक्षा के लिए उन्हें 2 अतिरिक्त गनमैन दिए गए हैं। पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय सुभाष चंद्र ने एसएचओ को तुरंत प्रभाव से उनको गनमैन उपलब्ध करवाने के आदेश दिए हैं। यह सुरक्षा उन्हे इस लिए दी जा रही है, क्योंकि गोकुल सेतिया ने बंबीहा गैंग से अपनी जान को खतरा बताया था।

इसके साथ ही डीएसपी ने सेतिया के घर के आसपास नियमित पेट्रोलिंग करने की भी हिदायत पुलिसकर्मियों को दी गई है। कहा जा रहा है कि पुलिस विभाग द्वारा दो अतिरिक्त गनमैन चुनावी प्रक्रिया पूरी होने तक अस्थायी तौर पर दिए गए हैं। गोकुल सेतिया को पहले ही 3 गनमैन मिले हुए थे और अब इनकी संख्या 5 कर दी गई है।

पुराने कांग्रेसी हैं सतिया का परिवार

बता दें कि गोकुल सेतिया का परिवार आज नहीं बल्कि पूराने समय से कांग्रेस के साथ जुड़े हुए हैं। उनके नाना लक्ष्मण दास अरोड़ा भी कांग्रेस के नेता रह चुके हैं और 5 बार विधायक भी बन चुके हैं। गोकुल सेतिया की मां सुनीता सेतिया 2014 में बीजेपी की टिकट पर सिरसा से चुनाव लड़ चुकी हैं, लेकिन उन्हें उस समय हार मिली थी। इसके बाद बीजेपी से उनके और परिवार के रिश्ते बिगड़ गए और सेतिया परिवार ने बीजेपी का साथ छोड़ दिया था।

एक साल पहले भी मिली थी धमकी

दरअसल, गोकुल सेतिया को लगभग एक साल पहले धमकी मिली थी। विदेश से कॉल करने वाले ने अपने आप को नामी गैंगस्टर बताते हुए 1 करोड़ की फिरोती की मांग की और पैसे न देने पर जान से मारने की धमकी भी दी थी। इसके बाद गोकुल ने सिरसा एसपी को पूरे मामले की शिकायत दी और साथ ही परिवार की सुरक्षा बढ़ाने की मांग की थी। गोकुल के शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी थी। इसके बाद पुलिस ने एक साल पहले गोकुल सेतिया पर हमला करने की प्लानिंग कर रहे 3 गुर्गों को सिरसा से गिरफ्तार किया था।

Also Read: नूंह में ऑपरेशन आक्रमण-15, पुलिस ने अलग-अलग मामलों में लिप्त 115 अपराधियों को दबोचा 

पंजाब पुलिस ने दी थी ये जानकारी

उस सयम इन गुर्गों को पंजाब की एंटी टास्क फोर्स ने सिरसा में दबिश देकर पकड़ा था। पुलिस पूछताछ के दौरान अरोपियों ने बताया था कि वह गोकुल सेतिया को मारने के लिए सिरसा आए थे। इसके बाद पंजाब पुलिस ने यह जानकारी हरियाणा पुलिस से सांझा किया। इसके बाद सिरसा पुलिस ने पंजाब पुलिस के  जानकारी के आधार पर गोकुल सेतिया को तीन सुरक्षा कर्मचारी उपलब्ध कराए थे।