रिश्वत लेते पुलिस वाला गिरफ्तार : उधार वापसी भेजे 2 लाख रुपये को साइबर फ्रॉड की राशि बता एएसआई ने मांगी 80 हजा रुपये रिश्वत

सोनीपत साइबर थाना पुलिस में तैनात सहायक उप निरीक्षक को एक मामले से नाम हटाने के नाम पर 80 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया गया है।;

By :  Ajay
Update: 2025-03-11 13:35 GMT
symbolic photo
प्रतीकात्मक फोटो।
  • whatsapp icon

रिश्वत लेते पुलिस वाला गिरफ्तार : सोनीपत साइबर थाना पुलिस में तैनात सहायक उप निरीक्षक को एक मामले से नाम हटाने के नाम पर 80 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया गया है। शिकायतकर्ता कैथल का है, जो गुरुद्वारे में सेवादार है। मामला 2 लाख रुपये के ट्रांसफर से जुड़ा है। साइबर थाना पुलिस ने फोन कर धमकाया था कि यह राशि फ्रॉड में शामिल है। यह डर दिखाकर रिश्वत मांगी गई थी। 

उधार पैसे वापस कराए थे, पुलिस ने साइबर फ्रॉड राशि बताया

कैथल की गुरु तेग बहादुर कॉलोनी निवासी अमन ने एंटी क्रप्शन ब्यूरो अम्बाला को दी गई शिकायत में आरोप लगाया कि वह पेहवा गुरुद्वारा में सेवा करता है। उसकी वहां जानकारी करनाल के हिम्मत सिंह से हो गई थी। उसने हिम्मत सिंह से जुलाई 2024 में 2 लाख रुपये उधार लिए थे। हिम्मत सिंह ने सितम्बर 2024 में उससे 2 लाख रुपये वापिस देने बारे कहा। इस पर उसने अपने दोस्त इंद्री, करनाल निवासी लवप्रीत सिंह को 2 लाख रुपये देने का अनुरोध किया। लवप्रीत द्वारा उसके कहने पर हिम्मत सिंह के खाता में 2 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए।

इंद्री आकर पुलिस ने मांग रुपये

फरवरी 2025 में उसके पास हिम्मत सिंह का फोन आया, जिसने उसे बताया कि आपने जो 2 लाख रुपये मेरे खाते में लवप्रीत सिंह से डलवाए हैं, उस सम्बन्ध में साइबर थाना सोनीपत से पुलिस उसके ऑफिस में आई है। आप लवप्रीत से पता करें कि उसके द्वारा मेरे खाता में 2 लाख रुपये कहां से डलवाए हैं। वह 27 फरवरी को लवप्रीत के घर इन्द्री गया तो उसी समय सोनीपत साइबर थाना पुलिस हिम्मत सिंह के साथ मौका पर आ गई। आरोपी सहायक उप निरीक्षक संजय कुमार ने कहा कि लवप्रीत द्वारा जो 2 लाख रुपये हिम्मत सिंह के खाता में डाले गए हैं, वह फ्रॉड राशि है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि सहायक उप निरीक्षक संजय कुमार ने इस प्रकरण में गिरफ्तार करने का दबाव बनाया और 80 हजार रुपये रिश्वत मांगी।

आरोपी पुलिस कर्मचारी को सोनीपत से किया गिरफ्तार

शिकायतकर्ता अमन की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए एसीबी अम्बाला की टीम ने आरोपी सहायक उप निरीक्षक संजय कुमार को शिकायतकर्ता से 80 हजार रुपये नगद लेते हुए थाना साइबर सेल सेक्टर-23 सोनीपत से मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। यह पूरी कार्रवाई गवाहों के समक्ष पूरी पारदर्शिता के साथ की गई तथा इस कार्रवाई में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 105 का भी पालन किया गया है। 

यह भी पढ़ें : इंस्टाग्राम के कमेंट पर बवाल : बच्चों की लड़ाई छुड़वाने गई विधवा महिला को कार के बोनट पर दौड़ा ले गए हमलावर, बेटे को पीटा

Similar News