यमुनानगर: सदर थाना क्षेत्र के एक गांव में एक युवक ने शादी का झांसा देकर 34 वर्षीय महिला के साथ दुष्कर्म किया। जब महिला गर्भवती हो गई तो आरोपी ने उसका जबरन गर्भपात करवा दिया और उससे शादी करने से इनकार कर दिया। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस मामले में आरोपी युवक की तलाश कर रही है।

जबरदस्ती किया था दुष्कर्म

जानकारी अनुसार सदर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने बताया कि कुछ दिन पहले उसकी हरीश कुमार नामक युवक के साथ जान पहचान हो गई। 27 जून को आरोपी ने उसके साथ एक होटल में जबरदस्ती दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसके साथ कई बार संबंध बनाए। जब वह गर्भवती हो गई तो आरोपी ने उसका जबरन गर्भपात करवाते हुए शादी करने से मना कर दिया। जब उसने विरोध किया तो आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी हरीश के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

युवक ने नाबालिक के साथ किया दुष्कर्म

यमुनानगर शहर के कमानी चौक के पास बीती रात एक युवक ने बहला फुसला कर नाबालिक लड़की के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। जब परिजन लड़की को तलाश करते हुए मौके पर पहुंचे तो लड़की ने सारी बात बताई। पीड़िता के परिजनों ने पुलिस में आरोपी भूपेश नामक युवक के खिलाफ शिकायत दी। पुलिस ने लड़की के परिजनों की शिकायत पर आरोपी युवक के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस मामले में आरोपी की तलाश कर रही है।