झारखंड चुनाव 2024 : BJP ने जारी की 66 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, धनबाद से बाबूलाल मरांडी, जामताड़ा से सीता सोरेन को टिकट

BJP Candidate first list
X
झारखंड चुनाव 2024 : BJP ने जारी की 66 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, धनबाद से बाबूलाल मरांडी, जामताड़ा से सीता सोरेन को टिकट।
बीजेपी ने झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए 66 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। बाबूलाल मरांडी को धनबाद विधानसभा सीट से और सीता सोरेन को जामताड़ा सीट से उम्मीदवार बनाया है।

Jharkhand Election 20024: बीजेपी ने झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। इसमें बीजेपी ने 66 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया है। इस लिस्ट में बाबूलाल मरांडी, अमर बाउरी, सीता सोरेन, सुनील सोरेन के नाम शामिल हैं।

बीजेपी ने बाबूलाल मरांडी को धनबाद विधानसभा सीट से टिकट दी है तो अमर बाउरी को चंदनकियारी सीट से मैदान में उतारा है। सीता सोरेन को जामताड़ा सीट से उम्मीदवार बनाया है। बोकारो से बिरंची नारायण बीजेपी की टिकट पर चुनाव लड़ेंगे।

यहां देखें उम्मीदवारों की पूरी लिस्ट-

बीजेपी ने अर्जुन मुंडा की पत्नी को पोटका सीट से उम्मीदवार बनाया है। कोडरमा से नीरा यादव, गांडेय से मुनिया देवी, सिंदरी से तारा देवी, निरसा से अपर्णा सेनगुप्ता, झरिया से रागिनी सिंह, चाईबासा से गीता बलमुचू, छतरपुर से पुष्पा देवी भुइयां को टिकट दिया है।

यह भी पढ़ें: J-K News: जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा देने वाले कैबिनेट के प्रस्ताव को LG मनोज सिन्हा ने दी मंजूरी


झारखंड में 13 और 20 नवंबर को होगी वोटिंग
झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए 13 और 20 नवंबर को 2 फेज में वोटिंग होगी। वहीं नतीजे 23 नवंबर को आएंगे। झारखंड में पहले चरण में 43 सीटों पर और दूसरे चरण में राज्य की 38 विधानसभा सीटों पर मतदान होगा। पहली लिस्ट में बीजेपी ने राजमहल से अनंत ओझा, जामा से सुरेश मुर्मू, जारमुंडी से देवेंद्र कुंवर, बोरियो से लोबिन हेम्ब्रम, शिकारीपाड़ा से परितोष सोरेन, नाला से माधव चंद्र महतो, लिटिपाड़ा से बाबूधन मुर्मू, महेशपुर से नवनीत हेम्ब्रम, दुमका से सुनील सोरेन, मधुपुर से गंगा नारायण सिंग, सारठ से रणधीर कुमार, देवघर से नारायण दास, पोड़ैयाहाट से देवेंद्र नाथ सिंह, गोड्डा से अमित कुमार मंडल को टिकट दिया है।

70 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी JMM और कांग्रेस
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य में कांग्रेस के साथ मिलकर चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। यहां विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' साथ चुनाव लड़ेगा। सोरेन ने कहा कि कांग्रेस और JMM 81 में से 70 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेंगे। बाकी 11 सीटें गठबंधन सहयोगियों RJD और वाम दलों के बांटी जाएंगी। हालांकि हेमंत सोरेन के इस फैसले पर आरजेडी ने नाराजगी जताई है। आरजेडी ने सीट समझौते की घोषणा को एकतरफा बताया है। पार्टी ने स्पष्ट कि किया कि उसने सभी विकल्प खुले रखे हैं।

यह भी पढ़ें: Jharkhand: झारखंड में चुनाव से पहले EC की सख्ती; DGP को तत्काल प्रभाव से हटाने का दिया आदेश

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story