Logo
Jharkhand assembly election 2024: 2024 झारखंड विधानसभा चुनाव में JMM और कांग्रेस 70 सीटों पर उम्मीदवार उतारेगी। जबकि, लालू यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल को 7 सीटें दी गई है। बाकी 4 सीटों पर अभी फैसला नहीं की गई है।

Jharkhand assembly election 2024: झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए INDIA ब्लॉक में सीट बंटवारे का फॉर्मूला तय हो चुका है। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शनिवार, 19 अक्टूबर को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया कि 2024 झारखंड विधानसभा चुनाव में JMM और कांग्रेस 70 सीटों पर उम्मीदवार उतारेगी। जबकि, लालू यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल को 7 सीटें दी गई है। बाकी 4 सीटों पर अभी फैसला नहीं हुई है।

INDIA ब्लॉक के सहयोगी दलों के साथ बैठक के बाद हेमंत सोरेने ने सीटों के बंटवारे का ऐलान किया। बैठक के बाद सोरेन ने कहा, "INDIA ब्लॉक झारखंड विधानसभा चुनाव एक साथ लड़ेगा। सहयोगियों के साथ सीट बंटवारे की बातचीत के दौरान यह निर्णय लिया गया है कि कांग्रेस और झामुमो 81 में से 70 सीटों पर उम्मीदवार उतारेंगे।"

झारखंड में दो चरण में चुनाव
81 सीटों वाली झारखंड में 2024 का विधानसभा चुनाव दो चरण में होंगे। पहले चरण के लिए 13 नवंबर और दूसरे चरण के लिए 20 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। चुनाव के नतीजे 23 नवंबर को आएंगे।

भाजपा विधायक केदार हाजरा JMM में हुए शामिल
विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा विधायक केदार हाजरा और आजसू पार्टी के उमाकांत रजक शुक्रवार, 18 अक्टूबर को हेमंत सोरेने की पार्टी JMM में शामिल हो गए। हाजरा, जमुआ से मौजूदा विधायक हैं। उन्होंने 2019 में कांग्रेस की मंजू कुमारी को 18,175 मतों के अंतर से हराकर सीट जीती थी। झामुमो में उनका स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री सोरेन ने कहा कि दोनों पुराने योद्धा हैं। इन्होंने अलग झारखंड राज्य के निर्माण के आंदोलन में सक्रिय रूप से भाग लिया था। इनके आने से पार्टी को और मजबूत होगी।

5379487