CM Hemant Soren Delhi Visit: झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन अपनी पत्नी कल्पना सोरेन के साथ दिल्ली में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पर पहुंचे हैं। सुत्रों के अनुसार, दोनों के बीच आगामी झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर बातचीत हो सकती है। बताया ये भी जा रहा है कि इस मुलाकात में झारखंड चुनाव के लिए सीट शेयरिंग को लेकर भी बात हो सकती है।

फिलहाल मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे और राहुल गांधी के बीच बातचीत चल रही है। बातचीत के बाद ही साफ हो पाएगा कि आखिर झारखंड विधानसभा चुनाव में झामुमो, कांग्रेस, राजद और माले कितने सीटों पर चुनाव लड़ेगा।

#WATCH | Jharkhand CM Hemant Soren along with his wife Kalpana Soren arrives at the residence of Congress national president Mallikarjun Kharge, in Delhi pic.twitter.com/NgMqLKwDQ4

बता दें, झारखंड में अगले दो महीने के अंदर विधानसभा चुनाव होने हैं। जहां 2024 लोकसभा चुनाव में भाजपा को पूर्ण बहुमत नहीं मिलने से विपक्ष के नेताओं का हौसला बुलंद था, लेकिन हरियाणा में कांग्रेस की हार से विपक्ष को एक बड़ा झटका लगा है और भाजपा के कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा भर गई है।