Jharkhand Weather: झारखंड में भारी बारिश की चेतावनी, जानें अपने जिले के मौसम का हाल

Jharkhand Weather: मौसम विभाग ने झारखंड के कई जिलों में गरज-चमक के साथ भारी वर्षा का अलर्ट जारी किया है। वहीं, मौसम विभाग ने पलामू,गढ़वा सहित कई जिलों में यलो अलर्ट जारी किया। दक्षिण-पश्चिमी मानसून की वजह से मौसम शुष्क बना हुआ है। IMD ने प्रदेश के कई जिले में तेज गर्जन का भी अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग के अनुसार, जमशेदपुर और सरायकेला क्षेत्र में शनिवार को उमस की संभावना है। दिन में आसमान में बादल छाये रह सकते हैं। वहीं, कहीं-कहीं गर्जन के साथ तेज वर्षा के आसार है। शनिवार को चाईबासा में सूर्योदय सुबह 5.09 बजे और सूर्यास्त संध्या 6.35 बजे होगा।
इन 8 जिलों में वज्रपात का अलर्ट
- साहिबगंज
- गोड्डा
- देवघर
- लातेहार
- रामगढ़
- चतरा
- गुमला
- रांची
इन जिलों में भारी वर्षा का अलर्ट
मौसम विज्ञान केंद्र रांची के अनुसार, राज्य के निकटवर्ती मध्य भाग रांची, रामगढ़, हजारीबाग, गुमला, बोकारो और खूंटी के अलावे उत्तर पश्चिमी हिस्से यानी पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार और लोहरदगा में भारी बारिश होने के आसार हैं।
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS