Logo
PM modi in ranchi : झारखंड के जमशेदपुर में पीएम नरेंद्र मोदी ने एक रैली को संबोधित करते हुए विपत्र पर जमकर निशाना साधा। पीएम मोदी ने कहा झारखंड मुक्ति मोर्चो (JMM) के लोग बांग्लादेशी और रोहिंग्या घुसपैठियों के साथ खड़े हैं।

PM modi in ranchi : झारखंड के जमशेदपुर में पीएम नरेंद्र मोदी ने एक रैली को संबोधित करते हुए विपत्र पर जमकर निशाना साधा। पीएम मोदी ने कहा झारखंड मुक्ति मोर्चो (JMM) के लोग बांग्लादेशी और रोहिंग्या घुसपैठियों के साथ खड़े हैं। अब हाल यह हो गया है कि घुसपैठिए और कट्टरपंथी JMM को अपने कब्जे में लेते जा रहे हैं। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज जमशेदपुर में रोड शो होना था, लेकिन मौसम खराब होने की वजह से वह नहीं पहुंच पाए। इसकी वजह से प्रधानमंत्री ने रांची से ही 6 वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई। इसके बाद पीएम जमशेदपुर पहुंचे और जनसभा को संबोधित किया।

पीएम ने कहा कि बारिश कितनी ही तेज क्यों न हो, रुकावटें कितनी ही ज्यादा क्यों न हो, लेकिन कोई भी रुकावट मुझे आपसे अलग नहीं कर सकती है। मैं आपके दर्शन किए बिना वापस नहीं जा सकता हूं, इसलिए सड़क मार्ग से ही आप सबके दर्शन करने पहुंच गया। 

यह भी पढ़ें :  Haryana Election: अनिल विज ने हरियाणा सीएम के लिए पेश की दावेदारी, जानें सैनी सरकार में क्यों हैं नाखुश?

झारखंड को क्रांति और बलिदान की धरती बताया
मोदी ने अपनी रैली में कहा कि झारखंड क्रांति और बलिदानों की ये धरती है, भगवान बिरसा मुंडा के तप, त्याग और आशीर्वाद की ये धरती है। मैं झारखंड की इस महान धरती को प्रणाम करता हूं। आज करमा पूजा के उमंग के बीच यहां आने से पहले मुझे झारखंड को विकास की कई बड़ी सौगात देने का सौभाग्य भी मिला है।  मैं आप सबको करमा पर्व की बधाई देता हूं।'

JMM और सोरेन परिवार पर साधा निशाना
पीएम मोदी ने चंपाई सोरेन का जिक्र करते हुए, 'JMM के लिए आदिवासी समाज का सम्मान की जगह इनका सियासी फायदा सबसे ऊपर है। आज झारखंड का गरीब आदिवासी पूछ रहा है क्या चंपई सोरेन जी आदिवासी नहीं थे क्या? क्या वो एक गरीब परिवार से नहीं आते थे क्या? लेकिन जिस तरह उन्हें अपमानित किया गया, जिस तरह मुख्यमंत्री की कुर्सी पर कब्जा करने के लिए उन्हें अपमानित करते हटाया गया, उससे झारखंड के हर गरीब आदिवासी के दिल को गहरी चोट पहुंची है।

पीएम मोदी ने राज्य में आगामी विधानसभा चुनाव में वोट मांगते हुए कहा, 'आज भी भाजपा केंद्र में रहकर झारखंड के विकास के लिए पूरे समर्पण और सेवाभाव से काम कर रही है। मैं आपको विश्वास दिलाता हूं... आप राज्य सरकार में भाजपा को मौका दीजिए... झारखंड के विकास के लिए भाजपा कोई कोर कसर बाकी नहीं छोड़ेगी.'

बांग्लादेशी और रोहिंग्या घुसपैठियों के साथ खड़ी है जेएमएम
पीएम PM मोदी ने कहा, 'झारखंड के तीन सबसे बड़े दुश्मन हैं - JMM, RJD और कांग्रेस।  झारखंड के निर्माण का बदला आज भी RJD झारखंड से उतारती है और कांग्रेस को तो झारखंड से नफरत है ही। ये JMM वाले जिन्होंने आदिवासियों के वोट से अपनी राजनीति चमकाई, आज वो किसके साथ खड़े हैं? ये लोग आदिवासियों के जंगल जमीन पर कब्जा करने वालों के साथ हैं। JMM के लोग बांग्लादेशी और रोहिंग्या घुसपैठियों के साथ खड़े हैं। ये घुसपैठिए और कट्टरपंथी JMM को भी अपने कब्जे में लेते जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें : अरविंद केजरीवाल ने किया इस्तीफे का ऐलान: कहा- 2 दिन में छोड़ दूंगा कुर्सी, जानें कौन होगा दिल्ली का नया मुख्यमंत्री?

5379487