Jharkhand Elections: पीएम मोदी बोकारो रैली में बोले- कांग्रेस-JMM सरकार ने जनता का पैसा खाया; रांची में करेंगे मेगा रोड शो

PM Modi Rally In Bokaro
X
PM Modi Rally In Bokaro
Jharkhand Assembly Elections 2024: झारखंड और महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपना चुनाव प्रचार अभियान तेज कर दिया। वे महाराष्ट्र में लगातार दो दिन रैलियां कर चुके हैं।

Jharkhand Assembly Elections 2024: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विधानसभा चुनाव के लिए रविवार (10 नवंबर) को झारखंड पहुंचे। उन्होंने बोकारो में एक जनसभा को संबोधित किया। यहां मुख्यमंत्री हेमंंत सोरेन की अगुआई में गठबंधन सरकार पर जमकर हमला बोला। पीएम मोदी ने लोगों से कहा कि आपने देखा होगा। झारखंड में कैसे और कहां से नोटों का पहाड़ निकला है। ये पैसा किसका है? ये तो आपका है, जिसे इन लोगों (सत्ताधारी दल) ने लूट लिया। मैं आपसे वादा करता हूं कि भ्रष्टाचारियों और घोटालेबाजों को सलाखों के पीछे पहुंचाने के लिए मजबूती से कानूनी लड़ाई लड़ेगे।

'कांग्रेस-जेएमएम की सरकार ने लोगों का पैसा खाया'
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- ''झारखंड में पहले की सरकारों ने लूट की। कांग्रेस और जेएमएम की सरकार ने लोगों का पैसा खाया है। आपको कांग्रेस-JMM की चौकड़ी से सतर्क रहना है। ये लोग सत्ता पाने के लिए कुछ भी कर सकते हैं। हम झारखंड के घरों का बिजली बिल जीरो करेंगे। देशभर में पीएम सूर्य घर योजना शुरू की जा चुकी है। इसमें केंद्र सरकार आपको सब्सिडी दे रही है। पहले लोग बिजली के लिए पैसे देते थे, अब सरकार आपको पैसा दे रही है।''

रांची में PM मोदी करेंगे 3 किलोमीटर लंबा रोड शो

  • पीएम मोदी शाम को राजधानी रांची में एक मेगा रोड शो भी करेंगे। असम के मुख्यमंत्री और झारखंड बीजेपी के सह-प्रभारी हिमंता बिस्वा सरमा ने बताया कि रांची में पीएम मोदी 3 किलोमीटर लंबा रोड शो करेंगे, जो कि 'ऐतिहासिक' होगा। इसमें बड़ी संख्या में समर्थकों के शामिल होने की उम्मीद है। इस रोड शो में बीजेपी के कई वरिष्ठ नेता भी हिस्सा लेंगे।
  • इससे पहले शुक्रवार और शनिवार को उन्होंने लगातार दो दिन महाराष्ट्र के धुले, अलोका और नांदेड़ में चुनावी रैलियां की थीं। बता दें कि झारखंड में नई सरकार चुनने के लिए दो चरणों में 13 और 20 नवंबर को मतदान होगा। नतीजे 23 नवंबर को आएंगे।
WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story