कौन थे अनिल टाइगर?: भाजपा नेता की हत्या के बाद झारखंड बंद; सड़कों पर आगजनी; हिरासत में कई भाजपा नेता

Who was Anil Tiger: झारखंड की राजधानी रांची में भाजपा नेता अनिल टाइगर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। भाजपा ग्रामीण जिला महामंत्री अनिल की हत्या के विरोध में लोगों ने मोर्चा खोल दिया। भाजपा, आजसू, जेकेएलएम सहित तमाम संगठनों ने झारखंड बंद का अह्वान किया है। रांची में चौक-चौराहों पर टायर जलाकर लोगों ने प्रदर्शन किया। 'सोरेन सरकार' के खिलाफ नारेबाजी की। स्कूल बंद हैं। पुलिस मुस्तैद है। पुलिस ने कई भाजपा नेताओं को हिरासत में लिया है।
#WATCH | रांची, झारखंड: भाजपा नेता प्रतुल शाहदेव को पुलिस ने एहतियातन हिरासत में ले लिया है, क्योंकि NDA नेताओं ने भाजपा नेता अनिल टाइगर की हत्या के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का आह्वान किया है।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 27, 2025
उन्होंने कहा, "अपराधियों को पकड़ने के बजाय, शांतिपूर्ण तरीके से विरोध प्रदर्शन कर रहे… pic.twitter.com/zzV4GLFsY5
सड़कों को कर दिया जाम
रांची के बूटी मोड़, पिठोरियो, पिस्का मोड़, रातू रोड, कांके चौक समेत कई प्रमुख इलाकों की सड़कों को जाम कर दिया है। बीजेपी के कार्यकर्ता सड़कों पर उतरकर राज्य की विधि व्यवस्था को लेकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रहे हैं। झारखंड बंद के दौरान बीजेपी धुर्वा मंडल के अध्यक्ष उमेश यादव और वरिष्ठ भाजपा नेता कामेश्वर सिंह पुलिस हिरासत में लिया गया।
पीछे से मारी गोली
अनिल टाइगर बुधवार को शिव मंदिर परिसर स्थित होटल में एक युवक के साथ बातचीत कर रहे थे। 25 मिनट बाद युवक चला गया। टाइगर अपना मोबाइल देखने लगे। तभी बाइक सवार दो अपराधी पहुंचे और पीछे से टाइगर के सिर में गोली मार दी और भाग गए। गोली लगने के अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने अनिल टाइगर को रिम्स पहुंचाया। डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
1000 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात
रांची बंद को लेकर पुलिस प्रशासन ने कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। 1000 से अधिक पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। चार प्रशिक्षु डीएसपी सहित 12 डीएसपी और दो दर्जन से अधिक इंस्पेक्टर भी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। हर चौक-चौराहे पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की गई है, जहां ड्रोन कैमरा, सीसीटीवी, वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी से बंद समर्थकों पर नजर रखी जा रही है।
#WATCH | रांची, झारखंड: विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, भाजपा नेता चंपई सोरेन समेत अन्य भाजपा नेताओं ने झारखंड विधानसभा के बाहर भाजपा नेता अनिल टाइगर की हत्या के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। pic.twitter.com/Os4V5UdN3i
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 27, 2025
जानिए कौन थे अनिकल टाइगर
अनिल टाइगर मूल रूप से कांके थाना क्षेत्र के खटंगा के रहने वाले थे। अनिल कोकर के खोरहाटोली स्थित शंकर कंपाउंड में दूसरे मकान में रहते थे। अनिल टाइगर राजनीति में सक्रिय थे। BJP में आने से पहले अनिल आजसू में थे और कई महत्वपूर्ण पदों पर काम कर चुके थे। दो दिन पहले ही अनिल को पांचवीं बार कांके महावीर मंडल का अध्यक्ष चुना था। बीजेपी प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य और ग्रामीण जिला महामंत्री पद पर थे। इसके अलावा, वो कांके महावीर मंडल के अध्यक्ष भी थे।
कई नेताओं को हिरासत में लिया
अनिल टाइगर की हत्या के विरोध में भाजपा, आजसू समेत विपक्षी दलों ने झारखंड बंद का आह्वान किया है। गुरुवार को आक्रोशित लोगों ने बांस-बल्ली लगाकर सड़क को जाम कर दिया। टायर जलाकर पुलिस-प्रशासन के खिलाफ नारे लगाए। पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे बीजेपी धुर्वा मंडल के अध्यक्ष उमेश यादव, वरिष्ठ भाजपा नेता कामेश्वर सिंह, हरमू से भाजपा के प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव सहित कई नेताओं को एहतियातन हिरासत में लिया। किशोरगंज चौक से 6 से अधिक नेताओं को प्रिवेंटिव अरेस्ट किया गया है।
रांची के अधिकतर स्कूल आज बंद
बंद को देख रांची के अधिकतर स्कूलों को बंद रखा गया है। हालांकि, जिन स्कूलों में 12वीं बोर्ड के परीक्षा केंद्र हैं, वहां परीक्षाएं हो रही हैं। शारदा ग्लोबल स्कूल, कैंब्रियन कांके रोड, चिरंजीवी ग्रुप, डीएवी नंदराज, मनन विद्या, सेंट जेवियर्स डोरंडा, गुरुनानक स्कूल, लेडी केसी राय मेमोरियल स्कूल समेत कई स्कूल बंद रहेंगे।
#WATCH | रांची, झारखंड: भाजपा नेता चंपई सोरेन ने कहा, "...हर दिन लूट, डकैती और हत्या की घटनाएं हो रही हैं। यह जंगल राज है। यहां(झारखंड में) कानून-व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं रह गई है।" https://t.co/0Ib075e1Vk pic.twitter.com/ZJaIM3SrCq
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 27, 2025
जंगल राज है
भाजपा नेता चंपई सोरेन ने कहा कि हर दिन लूट, डकैती और हत्या की घटनाएं हो रही हैं। यह जंगल राज है। यहां(झारखंड में) कानून-व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं रह गई है।"
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS