ग्वालियर में निर्भया जैसा केस: कोचिंग जा रही 10वीं की छात्रा का अपहरण, सामूहिक दुष्कर्म कर दरिंदों ने पुल से फेंका, हालत नाजुक

Case like Nirbhaya in Gwalior
X
ग्वालियर में 10वीं की छात्रा से दरिंदगी
10th Class student brutality in Gwalior: मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में 10वीं की छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म कर बदमाशों ने पुल से फेंक दिया था। हालत नाजुक है।   

Nirbhaya Case like in Gwalior : मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले में निर्भया जैसा केस सामने आया है। यहां घर से कोचिंग जा रही 10वी की छात्रा का अपहरण कर अपराधियों ने पहले दरिंदगी की और फिर उससे शर्मनाक हरकत करते हुए पुल से नीचे फेंक दिया, जिससे रीढ़ की हड्डी टूट गई। छात्रा की हालत नाजुक बनी हुई है। छात्रा के प्राइवेट पार्ट में भी गंभीर चोंट है।

घटनाक्रम ग्वालियर जिले के डबरा सिटी क्षेत्र का है। परिजनों ने पुलिस को बताया कि बेटी10वीं कक्षा में पढ़ती है। बुधवार को कोचिंग जा रही थी, तभी बदमाशों ने रास्ते से उठा लिया था। पुल के पास ले जाकर बारी बारी से दुष्कर्म किया। पीड़िता की हालत बिगड़ गई तो उसे छत से नीचे फेंक दिया। जिससे छात्रा का पैर और रीढ़ की हड्डी टूट गई है।

दुष्कर्म के बाद जब पीड़िता की हालत बिगड़ने लगी तो आरोपियों ने उसे पुल से नीचे फेंक दिया था, जिस कारण पैर और रीढ़ की हड्डी टूट गई है। इतना ही नहीं आरोपियों ने हाथ डाल दिया था, जिस कारण छात्रा का प्राइवेट पार्ट भी क्षतिग्रस्त हो गया है। अस्पताल में उपचार जारी है।

छात्रा ने बयां किया दर्द, 24 घंटे बाद आया होश
अस्पताल में भर्ती छात्रा को करीब 24 घंटे बाद होश आया है। जिसके बाद पुलिस ने उसके बयान दर्ज किए हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ पॉस्को एक्ट, गैंगरेप, अपहरण, मारपीट, हत्या की धमकी सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। फिलहाल, दोनों आरोपी फरार बताए जा रहे हैं। थाना प्रभारी यशवंत गोयल ने बताया कि छात्रा के साथ दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर हर एंगल से मामले की जांच की जा रही है। कोचिंग संचालक व अन्य लोगों के बयान दर्ज किए गए हैं।

अपराधी बेखौफ, दो दिन में दूसरी बड़ी वारदात

  • मप्र में अपराधियों के के हौसल इस कदर बुलंद है कि पुलिस प्रशासन की सख्ती बेअसर साबित हो रही है। ग्वालियर में पिछले दो दिन के अंदर दुष्कर्म की दो बड़ी वारदात हो गईं। गुरुवार को यहां मुख्यमंत्री मोहन यादव का कार्यक्रम था। जिसे लेकर जगह-जगह बेरीकेटिंग कर पुलिस की तैनाती की गई थी, इसके बावजूद बेखौफ अपराधियों ने राह चलते छात्रा को अगावा कर लिया।
  • ग्वालियर में एक दिन पहले ही 15 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म की घटना हो गई थी। भंवरपुर थाना क्षेत्र में एक आरोपी ने पीड़िता के भाई और माता-पिता को बंधक बना लिया था। जबकि, दो आरोपी उसके साथ कट्टे की नोंक पर दुष्कर्म किया था। पुलिस ने 24 घंटे के अंदर ही एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। क्राइम ब्रांच की पूछताछ में 4 आरोपियों का नाम सामने आया है। 2 फरार हैं।
  • बालाघाट में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म और फिर उसकी हत्या करने के ममाले फांसी की सजा सुनाई गई है। आरोपी ने उसकी छोटी बहन को भी मौत के घाट उजार दिया था। 4 अप्रैल 2022 को राजीव सागर बांध की कुड़वा नहर से उनके शव बरामद किए गए थे। न्यायालय ने दोष सिद्ध होने के बाद आरोपी को सजा सुनाई है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story