भोपाल में मोहन यादव ने किया योगाभ्यास: राज्यस्तरीय कार्यक्रम में श्रीअन्न संवर्धन का शुभारंभ, MP में उत्सव जैसा माहौल

CM Mohan Yadav
X
CM Mohan Yadav
10th International Yoga Day:अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (International Yoga Day 2024) पर पूरे मध्य प्रदेश में उत्सव जैसा माहौल है। बारिश के कारण भोपाल में होने वाले मुख्य कार्यक्रम का आयोजन लाल परेड मैदान की जगह मुख्यमंत्री निवास हुआ।

10th International Yoga Day: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (International Yoga Day 2024) पर पूरे मध्य प्रदेश में उत्सव जैसा माहौल है। बारिश के कारण भोपाल में होने वाले मुख्य कार्यक्रम का आयोजन लाल परेड मैदान की जगह मुख्यमंत्री निवास हुआ। यहां सीएम डॉ. मोहन यादव ने योगाभ्यास किया। मुख्यमंत्री ने राज्यस्तरीय योगाभ्यास कार्यक्रम में श्रीअन्न संवर्धन अभियान का शुभारंभ भी किया। इधर उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा मंदसौर, उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने रीवा में योग किया। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दिल्ली में योग किया।

योग को हमने पाठ्यक्रम का हिस्सा
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई दी। साथ ही कहा कि 10 साल पहले भारत ने संयुक्त राष्ट्र में योग से निरोग का प्रस्ताव रखा था, जो पारित हुआ। आज दुनिया योग के कार्यक्रम कर रही है। सीएम ने कहा कि योग को हमने पाठ्यक्रम का हिस्सा बनाया है। योग के शिक्षकों को बराबर का दर्जा देने का प्रयास किया है।

सरकार 11 आयुर्वेदिक कॉलेज खोल रही
सीएम ने कहा कि योग से हम शारीरिक, मानसिक शांति पाते हैं। योग की कल्पना की गई कि हम अपने जीवन के 100 साल पूरा करें। सीएम ने कहा कि हमारी सरकार 11 नए आयुर्वेदिक कॉलेज खोल रही है। इससे आयुर्वेद के क्षेत्र में प्रदेश की भूमिका बड़े स्तर पर सामने आएगी। मुख्यमंत्री ने राज्य स्तरीय योगाभ्यास कार्यक्रम में श्रीअन्न संवर्धन अभियान का शुभारंभ भी किया।

योग मतलब मन और आत्मा का जुड़ाव
मुख्यमंत्री यादव ने कहा कि योग मतलब मन और आत्मा का जुड़ाव। जुड़ाव आत्मा का चेतना से, सार्वभौमिकता से। योग के माध्यम से निरोग रहने के लिए शारीरिक दक्षता की आवश्यकता है। इस दक्षता के साथ आहार का भी उतना ही महत्व है। श्री अन्न अर्थात मोटे अन्न के माध्यम से हमें यही दक्षता मिलती है।

धूपगढ़ में बारिश के बीच योग
हरदा की कृषि उपज मंडी में हुए योग शिविर में मंत्री कृष्णा गौर शामिल हुईं। गौर ने कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन होता है। इधर मध्यप्रदेश की सबसे ऊंची चोटी धूपगढ़ में लोगों ने बारिश के बीच योग किया। उज्जैन के क्षिप्रा नदी के घाट पर युवाओं और बच्चों ने पानी में योगासन किया। रतलाम में बारिश हो रही है। यहां आयोजित योग शिविर में प्रशासनिक अधिकारी तो मौजूद हैं, लेकिन बारिश के चलते स्कूल स्टूडेंट्स नहीं आ पाए।

सीएम ने जारी किया था वीडियो
बता दें कि गुरुवार को दिल्ली प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लोगों को योग दिवस की बधाई दी। वीडियो भी जारी किया। वीडियेा मेें सीएम योगासन करते दिख रहे हैं। इधर अशोकनगर के उत्कृष्ट विद्यालय में योग किया जा रहा है। गुना के उत्कृष्ट स्कूल में योग दिवस मनाया जा रहा है। इंदौर में योग कार्यक्रम में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय शामिल हुए। गुना में योग दिवस कार्यक्रम में ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने कहा कि योग अंतरात्मा से मिलन का जरिया है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story