भोपाल। मध्य प्रदेश देर रात बड़ा फेरबदल हुआ है। 12 आईपीएस अफसरों का तबादला कर दिया गया है। बैतूल में आदिवासी युवक की पिटाई का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ चौधरी को हटा दिया है। नीमच, उज्जैन और दतिया एसपी का भी तबादला किया गया है। प्रदीप शर्मा को दतिया से हटाकर उज्जैन पुलिस अधीक्षक बनाया है।  इसी के साथ खरगोन रेज के IG चंद्रशेखर सोलंकी का तबादला कर उन्हें इंदौर रेंज विशेष सशस्त्र बल का IG बनाया है। उज्जैन रेंज IG अनिल सिंह कुशवाहा को जबलपुर रेंज का IG बनाया है। 2006 बैच के आईपीएस अरविंद कुमार सक्सेना को पुलिस मुख्यालय में सुरक्षा विभाग का जिम्मा दिया है। उज्जैन के पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा को अतिरिक्त आवासीय आयुक्त मध्यप्रदेश भवन नई दिल्ली बनाया है।

आरआरएस परिवार को PTRI की जिम्मेदारी 
पुलिस महानिरीक्षक आरआरएस परिहार को पुलिस मुख्यालय में पीटीआरआई का जिम्मा दिया है। आईपीएस विनीत खन्ना को पुलिस मुख्यालय में चयन एवं भर्ती की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हिमानी खन्ना को महिला सुरक्षा, मिथिलेश शुक्ला को ग्वालियर रेंज में विशेष सशस्त्र बल की जिम्मेदारी दी गई है। अनुराग शर्मा को सीआईडी (अपराध अनुसंधान विभाग) पुलिस महानिरीक्षक बनाया है। 

किसे, कहां भेजा, देखें लिस्ट 

नाम  वर्तमान पदस्थापना नवीन पदस्थापना
अनिल कुशवाहा  डीआईजी उज्जैन आईजी जबलपुर 
चंद्र शेखर साेलंकी  आईजी खरगोन आईजी एसएएफ इंदौर
अरविंद सक्सेना  आईजी पीएचक्यू आईजी कानून व्यवस्था
आरआरएस परिहार आईजी पीएचक्यू आईजी पीटीआरआई 
विनीत खन्ना आईजी पीएचक्यू आईजी चयन एवं भर्ती 
हिमानी खन्ना आईजी पीएचक्यू आईजी महिला सुरक्षा
मिथलेश शुक्ला  डीआईजी रीवा  आईजी SAF ग्वालियर 
अनुराग शर्मा  एडिशनल सीपी भोपाल आईजी सीआईडी
सिद्धार्थ चौधरी एसपी बैतूल  8वीं बटालियन छिंदवाड़ा
प्रदीप शर्मा  एसपी दतिया  एसपी उज्जैन
सचिन शर्मा  एसपी उज्जैन कमिश्नर मध्यप्रदेश भवन दिल्ली
अमित तोलानी एसपी नीमच  कमांडेट 24वीं बटालियन जावरा