Logo
CM Mohan Yadav :  जल गंगा संवर्धन विशेष अभियान में जल संरचनाओं के उन्नयन कार्य सर्वोच्च प्राथमिकता के आधार पर कराए जा रहे हैं। इसकी शुरुआत 5 जून से कर दी गई है। जल संरचनाओं से मिलने वाले गंदे पानी के नाले अथवा नालियों को डायवर्सन के उपरांत शोधित कर जल संरचना में छोड़ा जाएगा।

CM Mohan Yadav :  जल गंगा संवर्धन विशेष अभियान में जल संरचनाओं के उन्नयन कार्य सर्वोच्च प्राथमिकता के आधार पर कराए जा रहे हैं। इसकी शुरुआत 5 जून से कर दी गई है। जल संरचनाओं से मिलने वाले गंदे पानी के नाले अथवा नालियों को डायवर्सन के उपरांत शोधित कर जल संरचना में छोड़ा जाएगा।

करीब साढ़े पांच करोड़ पौधे भी लगाए जा रहे हैं
पूरे प्रदेश में करीब 216 नदियों के साथ ही सभी झील, बावड़ियों और अन्य जल खेतों को संरक्षित किया जा रहा है। इस दौरान करीब साढ़े पांच करोड़ पौधे भी लगाए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने यह जानकारी देते हुए कहा है कि प्रधानमंत्री मोदी द्वारा देशवासियों से अपनी मां को समर्पित करते हुए पौधरोपण के आव्हान के क्रम में प्रदेशवासियों द्वारा पौधारोपण किया जा रहा है।

एक पौधा प्रतिवर्ष लगाने का भी संकल्प लिया है
मुख्यमंत्री ने कहा कि अभियान का शुभारंभ बेतवा नदी के उदगम स्थल झिरी बहेरा में पूजा अर्चना कर किया गया। जनप्रतिनिधि, जन अभियान परिषद से जुड़ी संस्थाएं पंचायत और वार्ड स्तर पर इन गतिविधियों संचालित कर रही हैं। वट सावित्री पर्व के अवसर पर कई स्थानों पर महिलाओं ने वट वृक्ष की पूजा कर वृक्षों को कटने से बचाने तथा एक पौधा प्रतिवर्ष लगाने का भी संकल्प लिया है।

मोदी के शपथ ग्रहण में शामिल
मुख्यमंत्री यादव ने कहा कि यह सौभाग्य है कि रविवार को नरेंद्र मोदी के तीसरे शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन हो रहा है। उसमें शामिल होने के लिए वह स्वयं रविवार को दिल्ली जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश से कितने मंत्री बनेंगे या नहीं इस बारे में वह कैसे कह सकते हैं?

36 हजार नागरिकों का सहयोग
अभियान के अंतर्गत 5 जून से अब तक प्रदेश के नगरीय निकायों में 36 हजार नागरिकों के सहयोग से नदियों, तालाबों के घाटों, कुंओं और बावड़ियों की साफ सफाई तथा बावड़ियों के जाली का सैंपल लेकर लेबोरेटरी में लेकर जल गुणवत्ता का परीक्षण किया गया है। नगरीय निकायों की जल संरचनाओं के किनारे 11 हजार पौधे लगाए गए।

जीर्णोद्धार सहित कुल 17 हजार 168 कार्य आरंभ किए गए है
जल संरचनाओं से 48 हजार घनमीटर गाद निकाली गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा 5 हजार से अधिक ग्राम पंचायतों में 10 लाख से अधिक पौधारोपण किए जाने का लक्ष्य है। अब तक जीर्णोद्धार सहित कुल 17 हजार 168 कार्य आरंभ किए गए है। इसके साथ ही 159 घाट निर्माण सहित गाद निकालने व शहरीकरण के 4 हजार 557 कार्य संचालित है।

प्रदेश में जल्दी ही पाइप लाइन से गैस पहुंचेगी हर घर
मुख्यमंत्री के अनुसार इस तरह की योजनाओं से पूरे प्रदेश में हर घर पाइप लाइन से एलपीजी गैस पहुंचने लगेगी। यह एक बड़ी उपलब्धि है और इस तरह के प्रोजेक्ट हर संभाग और जिले के बीच की भूमि पर लगाए जाएंगे। यादव के अनुसार उज्जैन की शिप्रा नदी पूरी तरह से बारिश के पानी पर आधरित है। उज्जैन के पास के ही एक पहाड़ से नदी जाती है। पूर्व में सिंहस्थ के दौरान नर्मदा जल भी यहां लाया गया है। यहां लोगों काे शिप्रा का ही पानी चहिए। इसलिए शिप्रा में इंदौर से आने वाली गंदगी को रोका जा रहा है। इससे यह नदी हमेशा शुद्ध रहे।

5379487