Logo
MP Road Project: मध्य प्रदेश में 20000 करोड़ से 27 सड़कें बनाई जानी हैं। केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी ने 25 अक्टूबर को इन सड़कों को मंजूरी दी है। 14 सड़कें एनएचएआई और 13 सड़क परिवहन मंत्रालय द्वारा बनाई जाएंगी।

MP Road Project: मध्य प्रदेश में सड़क मार्ग बेहतर करने केंद्र ने बड़ी सौगात दी है। केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गड़करी ने 20000 करोड़ से अधिक के सड़क प्रोजेक्ट मंजूर किए हैं। इससे मध्य प्रदेश की यातायात व्यवस्था अत्याधुनिक और बेहतर होगी। केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी 19 अक्टूबर को जब भोपाल प्रवास पर थे। तभी उन्होंने एमपी को बड़ी सौगात देने का वादा किया था। सीएम मोहन यादव ने भी कहा था कि मप्र की दिवाली और होली साथ मनेगी।

13658 करोड़ से बनेंगी 14 सड़कें
मध्य प्रदेश में 20 हजार करोड़ की लागत से 27 सड़क परियोजनाएं स्वीकृत की गई हैं। इनमें से 14 सड़कें एनएचएआई (राष्ट्रीय राजमार्ग विकास प्राधिकरण) बनाएगा। 614 किमी लंबी इन सड़कों पर इसमें करीब 13 हजार 658 करोड़ खर्च होंगे। शेष 13 प्रोजेक्ट सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के आधीन हैं। 616 किमी की इन सड़कों पर 6745 करोड़ खर्च होंगे। 

NHAI के तहत प्रस्तावित परियोजनाएं

प्रस्तावित सड़क    लागत  लंबाई 
बैतूल-खंडवा सेक्शन (एनएच-347बी)   1200 करोड़  90 किमी
देशगांव-खरगोन सेक्शन (एनएच-347बी)   1700 करोड़  65 किमी 
खरगोन-बड़वानी सेक्शन (एनएच-347बी)   1,000 करोड़ 35 किमी 
बरेठा घाट (एनएच-46)   550 करोड़  20 किमी
सलकनपुर-नसरुल्लागंज-बुधनी-बाड़ी स्ट्रेच   650 करोड़  41 किमी
झाबुआ-रायपुरिया-पेटलावद सेक्शन   650 करोड़  50 किमी
बैतूल-खंडवा पैकेज-4 (एनएच-347बी)   381 करोड़ 33 किमी
सागर-कानपुर (पैकेज-3)   1,006 करोड़ 55 किमी 
सागर-कानपुर (पैकेज-4)   996 करोड़  44 किमी 
ग्वालियर सिटी पश्चिमी बायपास   1,005 करोड़ 29 किमी
ओरछा-झांसी ग्रीनफील्ड हाईवे लिंक   491 करोड़  14 किमी 
सागर बायपास लिंक रोड    756 करोड़  26 किमी
जबलपुर-दमोह (पैकेज-1 और 3)   1,773 करोड़ 80 किमी
रीवा-सीधी सेक्शन (एनएच-39)   1,500 करोड़ 30 किमी 

राजमार्ग मंत्रालय के आधीन  13 सड़कें

स्वीकृत सड़क लागत लंबाई
मंडला बायपास से नैनपुर बायपास 642 करोड़  46 किमी
सेंधवा-खेतिया (एनएच-752जी) 725 करोड़  57 किमी
टीकमगढ़-ओरछा (एनएच-539) 926 करोड़  75 किमी
शाहगढ़-टीकमगढ़ (NH-539) 951 करोड़  80.1 किमी 
अंजड़-बड़वानी (एनएच-347बी) 250 करोड़ 20.25 किमी
चंदेरी-पिछोर (एनएच-346) 452 करोड़  55.15 किमी 
सिरमौर-डभौरा (एनएच-135बी) 300 करोड़ 38.29 किमी
पवई-सलेहा-जसो-नागौद (एनएच-943) 56 करोड़  12.49 किमी 
बैतूल-परतवाड़ा (एनएच-548सी) 580 करोड़  62.16 किमी
नैनपुर बायपास से बालाघाट बायपास  860 करोड़  74.35 किमी
लोनिया (मध्यप्रदेश /महाराष्ट्र सीमा) से बुरहानपुर 100 करोड़ 8.8 किमी
सिंगरौली-चित्रंगी-बगदरा  903 करोड़  70.1 किमी
सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय कुल सड़के 6,745 करोड़ 616 किमी 

यह भी पढ़ें: मेरा शहर: रीवा MP का तेजी से उभरता शहर, सफेद बाघ और सोलर प्लांट से बनी विश्व स्तरीय पहचान

jindal steel jindal logo hbm ad
5379487