MP Road Project: मध्य प्रदेश में सड़क मार्ग बेहतर करने केंद्र ने बड़ी सौगात दी है। केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गड़करी ने 20000 करोड़ से अधिक के सड़क प्रोजेक्ट मंजूर किए हैं। इससे मध्य प्रदेश की यातायात व्यवस्था अत्याधुनिक और बेहतर होगी। केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी 19 अक्टूबर को जब भोपाल प्रवास पर थे। तभी उन्होंने एमपी को बड़ी सौगात देने का वादा किया था। सीएम मोहन यादव ने भी कहा था कि मप्र की दिवाली और होली साथ मनेगी।

13658 करोड़ से बनेंगी 14 सड़कें
मध्य प्रदेश में 20 हजार करोड़ की लागत से 27 सड़क परियोजनाएं स्वीकृत की गई हैं। इनमें से 14 सड़कें एनएचएआई (राष्ट्रीय राजमार्ग विकास प्राधिकरण) बनाएगा। 614 किमी लंबी इन सड़कों पर इसमें करीब 13 हजार 658 करोड़ खर्च होंगे। शेष 13 प्रोजेक्ट सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के आधीन हैं। 616 किमी की इन सड़कों पर 6745 करोड़ खर्च होंगे।