भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार ने अपर सचिव, उप सचिव, अपर आयुक्त, जिला पंचायत के सीईओ स्तर के 29 आईएएस अफसरों के तबादले कर दिए। इसके साथ ही 2021 व 2022 बैच के 10 अफसरों के तबादले भी किए गए हैं। इन अफसरों को मंत्रालय से लेकर विभिन्न विभागों और  मैदानी जिलों में पदस्थ किया गया है। 

सामान्य प्रशासन विभाग (कार्मिक) से जारी आदेश के अनुसार अमित तोमर को अपर सचिव (कार्मिक) मंत्रालय पदस्थ किया गया है। इसीतरह उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग की अपर सचिव श्रीमती सरिता वाला ओम प्रजापति को संचालक वाल्मी बनाया गया है। 2014 बैच के उप सचिव उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग सिद्धार्थ जैन को अपर कलेक्टर भोपाल, राजेश कुमार जैन को जिला पंचायत मंदसौर में सीईओ, रोहित सिरोनिया को अपर आयुक्त नगर निगम इंदौर, कुमार सत्यम को अपर कलेक्टर ग्वालियर, अभिषेक चौधरी को जिला पंचायत धार का सीईओ बनाया गया। 

ज्योति शर्मा को अपर कलेक्टर इंदौर बनाया
इसीतरह श्रीमती ज्योति शर्मा को अपर कलेक्टर इंदौर, उप सचिव संदीप केरकट्टा को उप सचिव मुख्यमंत्री कार्यालय, डॉ. नागार्जुन बी गौड़ा को सीईओ जिला पंचायत खंडवा, हिमांशु जैन को सीईओ जिला पंचायत शिवपुरी, अभिषेक सराफ को जिला पंचायत बालाघाट, अनिल कुमार राठौर को जिला पंचायत डिंडोरी, अंशुमन राज को सीईओ जिला पंचायत सीधी, प्रखर सिंह को सीईओ जिला पंचायत अलीराजपुर, विवेक के. वी को जिला पंचायत सागर, अग्रिम कुमार को सीईओ जिला पंचायत छिंदवाड़ा और सुश्री आर. अंजलि को सीईओ जिला पंचायत शहडोल पदस्थ किया गया है।

अर्थ जैन को एसडीओ राजस्व जोबट अलीराजपुर
राज्य शासन में अभी हाल में ही 2021 व 2022 बैच के आईएएस अफसरों की नई पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं। इसमें अर्थ जैन को एसडीओ राजस्व जोबट अलीराजपुर, सुश्री अनीशा श्रीवास्तव को एसडीओ राजस्व पिपरिया, ऐश्वर्या वर्मा को शाहपुरा जिला डिंडोरी, रवि कुमार सिहाग को एसडीओ राजस्व लखनादौन जिला सिवनी, आशीष को एसडीओ राजस्व जिला बड़वानी, कार्तिकेय जायसवाल को अवर सचिव मप्र शासन पंचायत एवं ग्रामीण विकास, विशाल धाकड़ को अपर सचिव मप्र शासन वन विभाग, सुश्री सोनाली देव को एसडीओ राजस्व बिछिया जिला मंडला, अर्पित गुप्ता को एसडीओ राजस्व बैहर जिला बालाघाट और सुश्री तनुश्री मीणा को एसडीओ राजस्व पेटलावद जिला झाबुआ पदस्थ किया गया है।

राज्य प्रशासनिक सेवा के 20 अफसरों के भी तबादले हुए
सामान्य प्रशासन विभाग (कार्मिक) से जारी आदेश के अनुसार, जयेंद्र कुमार विजयवत को उप सचिव मप्र शासन सामान्य प्रशासन विभाग, सविता झानिया को सीईओ जिला पंचायत हरदा, सपना अनुराग जैन को अपर कलेक्टर बुरहानपुर, श्रीमती सपना एवं लोवंशी को उपायुक्त राजस्व इंदौर संभाग बनाया गया है। 

शैलेंद्र सिंह सोलंकी को अपर संचालक एनवीडीए इंदौर, निमिषा जायसवाल को उपायुक्त राहत आयुक्त कार्यालय भोपाल, रिंकेश कुमार वैश्य को क्षेत्रीय प्रबंधक नागरिक आपूर्ति निगम इंदौर, प्रकाश सिंह चौहान को सीजीएम पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी इंदौर, विमलेश सिंह पेंड्रो उपायुक्त भू अभिलेख सागर, उमराव सिंह मरावी को उप सचिव मुख्य सचिव कार्यालय, श्यामेंद्र जायसवाल को उपायुक्त भू अभिलेख इंदौर में पदस्थ किया गया है। 

सुमन लता माहौर को अपर सचिव मप्र शासन सामान्य प्रशासन विभाग, अरुण कुमार सिंह को उप सचिव कुटीर और ग्रामोद्योग विभाग, प्रकाश नायक को अपर कलेक्टर जिला भोपाल, संतोष कुमार तिवारी को डिप्टी कलेक्टर दतिया, नीरज खरे को संयुक्त कलेक्टर जिला इंदौर में पदस्थ किया है। 

सत्यनारायण दर्रे को संयुक्त कलेक्टर जिला खरगोन, अनुराग सिंह को संयुक्त कलेक्टर जिला जबलपुर, संदीप शिवा को सीईओ स्मार्ट सिटी उज्जैन और अपर आयुक्त नगर पालिका उज्जैन (अतिरिक्त प्रभार) और भास्कर गचले को प्रभारी डिप्टी कलेक्टर जिला झाबुआ पदस्थ किया गया है।