नेशनल चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस: भोपाल में 6 खाड़ी देशों सहित सभी राज्यों के बाल वैज्ञानिक करेंगे शिरकत, जानें कब होगा आयोजन

National Children Science Congress
X
National Children Science Congress
मध्य प्रदेश के भोपाल में 2 से 6 जनवरी 2025 तक 31वीं नेशनल चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस का आयोजन होगा। कार्यक्रम में देश-विदेश के बाल वैज्ञानिक शिरकत करेंगे।

National Children Science Congress: मध्य प्रदेश को 31वीं नेशनल चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस की मेजबानी का मौका मिला है। राजधानी भोपाल के रवींद्र भवन में 2 से 6 जनवरी 2025 तक कार्यक्रम होगा। विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय भारत सरकार की ओर से होने वाले कार्यक्रम में सऊदी अरब, ओमान, कतर, कुवैत, नाइजीरिया सहित समेत देश के सभी राज्यों के बाल वैज्ञानिक शिरकत करेंगे। नेशनल चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में सभी प्रदेशों से राज्य स्तर पर चयनित बच्चों के मॉडल और पोस्टर प्रदर्शित किए जाएंगे।

इसरो के चेयरमैन सोमनाथ को किया आमंत्रित
मध्य प्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद (मेपकास्ट) के महानिदेशक डॉ अनिल कोठारी ने बताया कि सीएम मोहन यादव और इसरो के चेयरमेन सोमनाथ को कार्यक्रम के उद्घाटन के लिए आमंत्रित किया है। 3-4 और 5 जनवरी को सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जाएगा। 5 दिन तक भोपाल का रवीन्द्र भवन देश-विदेश के बाल वैज्ञानिकों से गुलजार रहेगा।

इसे भी पढ़ें: Bhopal News in Brief, 26 December: भोपाल में आज कहां क्या हुआ? एक क्लिक में पढ़ें जरूरी खबरें

कार्यक्रम का उद्देश्य विज्ञान की अवधारणा प्रसारित करना
अनिल कोठारी ने बताया कि बाल विज्ञान कांग्रेस का उद्देश्य बच्चों के बीच विज्ञान की अवधारणा को प्रसारित करना है। कार्यक्रम के दौरान प्रतिदिन 15 से 20 तकनीकी सत्र आयोजित किए जाएंगे और वैज्ञानिक गतिविधियों से संबंधित कार्यशालाएं होंगी। देश के प्रतिष्ठित विज्ञानियों और विद्यार्थियों के मध्य संवाद होगा।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story