MP में बदलेगी शिक्षा की तस्वीर: 730 स्कूलों को पीएमश्री के रूप में करेंगे विकसित, जानें Students को कौन सी सुविधाएं मिलेंगी

MP के 730 सरकारी स्कूलों को पीएमश्री स्कूल के रूप में विकसित किया जाएगा। इन स्कूलों में काम शुरू करने के लिए केंद्र सरकार ने 219 करोड़ रुपए मंजूर कर दिए हैं। स्कूलों में ICT और अटल टिंकरिंग लैब बनाई जाएगी। डिजिटल एजुकेशन की सुविधा भी रहेगी।;

Update:2024-01-27 17:16 IST
PM shri yojanaPM shri yojana
  • whatsapp icon

भोपाल। मध्य प्रदेश में स्कूल शिक्षा की गुणवत्ता सुधार के लिए 730 स्कूलों को पीएमश्री स्कूल के रूप में विकसित किया जा रहा है। 626 स्कूल 313 विकासखंडों के हैं। 104 सरकारी स्कूल नगरीय निकायों के हैं। स्कूल शिक्षा विभाग इन स्कूलों का संचालन कर रहा है। केंद्र सरकार ने वर्ष 2023-24 में प्रथम चरण में चयनित 416 स्कूलों की कार्ययोजना के लिए 219 करोड़ रुपए की मंजूरी दे दी है। इन स्कूलों को पीएमश्री के रूप में विकसित करने का काम किया जा रहा है।

ICT और अटल टिंकरिंग लैब भी बनाई जाएगी
जानकारी के मुताबिक, इन स्कूलों को ग्रीन स्कूल की तर्ज पर विकसित किया जा रहा है। स्कूल में लैब, लाइब्रेरी, व्यावसायिक शिक्षा, आईसीटी लैब और अटल टिंकरिंग लैब भी बनाई जा रही है। नई शिक्षा नीति में डिजिटल एजुकेशन को महत्वपूर्ण माना है। 

104 स्कूल में रोबोटिक लैब बनाई जाएगी
प्रदेश के 2350 सरकारी स्कूलों में कम्प्यूटर लैब स्थापित की जा चुकी हैं। लैब में 10 कम्प्यूटर, स्मार्ट टीवी और अन्य आवश्यक उपकरण प्रदाय किए जा रहे हैं। रोबोटिक एवं कोडिंग तकनीक सिखाने के लिए भोपाल जिले के 5 सीएम राइज स्कूलों में पायलेट प्रोजेक्ट शुरू किया गया है। प्रदेश के 104 सरकारी स्कूलों में रोबोटिक लैब स्थापित की जा रही है।

Similar News