MP ka Mausam: भोपाल-इंदौर में 36 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से चलीं सर्द हवाएं, 20 शहरों में 12 डिग्री से नीचे रहा तापमान 

Aaj ka Mausam: मध्यप्रदेश में आज का मौसम (शुक्रवार, 7 फरवरी) को कैसा रहेगा। सतना, शहडोल और ग्वालियर सहित 20 शहरों में न्यूनतम तापमान 12 डिग्री से कम रहा।;

Update:2025-02-07 11:05 IST
MP का मौसम: भोपाल, जबलपुर सहित 18 जिलों में 4.3° तक बढ़ा पारा; इन 7 शहरों में बूंदाबांदी, 12 के बाद बारिशMadhya Pradesh today weather update, mercury rises to 4.3 degrees in 18 districts, rain alert after 12
  • whatsapp icon

Aaj ka Mausam: उत्तर भारत में बर्फबारी का असर मध्यप्रदेश में भी देखने को मिल रहा है। पिछले तीन दिन से यहां सर्द हवाओं का दौर जारी है। इंदौर में 34 से 36 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चलीं। हालांकि, तेज धूप के चलते उतनी ठिठुरन नहीं है, लेकिन तापमान में गिरावट जरूर दर्ज की गई। फरवरी में पहली बार दिन का तापमान 22 डिग्री दर्ज किया गया। 

तेज हवाओं से बढ़ी ठिठुरन
मौसम विभाग के मुताबिक, मध्य प्रदेश में शुक्रवार को भी सर्द हवाएं चलेंगी। शनिवार को 2-3 डिग्री तक तापमान बढ़ सकता है। गुरुवार को भोपाल में 18 से 20 किमी और इंदौर एयरपोर्ट पर 34 से 35 किमी प्रतिघंटे की स्पीड से हवाएं चलीं। अमूमन इनकी स्पीड 6 से 8 किमी प्रतिघंटा रहती है। शुक्रवार को तेज हवाओं से ठिठुरन बनी रहेगी। 

राजगढ़ में सबसे कम तापमान 
मध्य प्रदेश के दर्जनभर शहरों में न्यूनतम तापमान 12 डिग्री से नीचे रहा। सबसे कम 8.4 डिग्री तापमान राजगढ़ में रिकॉर्ड किया गया। जबकि, शाजापुर के गिरवर में 8.8 डिग्री, पचमढ़ी में 8.9, सीहोर और शहडोल में 9.1, छतरपुर के नौगांव में 10.2, छतरपुर के खजुराहो में 10.4, गुना 10.4, सतना के चित्रकूट में 10.7, सिंगरौली के देवरा में 10.8, उज्जैन में 10.8, रायसेन में 10.9, बड़वानी के तलुन में 11, नीमच के मारूखेड़ा में 11, उमरिया में 11, मंडला में 11, ग्वालियर में 11.6, आगर में 11.7, टीकमगढ़ में 11.7, रतलाम और सतना में 12 डिग्री टेम्प्रेचर रिकॉर्ड किया गया। 

दिन के तापमान में भी गिरावट 
बर्फीली हवाओं के चलते दिन के तापमान में भी गिरावट दर्ज की गईं। गुरुवार को पचमढ़ी में अधिकतम तापमान 21.6 डिग्री सेल्सियस रहा। रायसेन में यह 23.2 डिग्री, धार में 23.7 डिग्री, रीवा और नौगांव में अधिकतम तापमान 24 डिग्री, सिवनी में 24.2 डिग्री, सीधी में 24.4 डिग्री, सागर और उमरिया में 25.1 डिग्री, सतना में 25.3 डिग्री, दमोह और गुना में 25.5 डिग्री और बैतूल में 25.7 डिग्री तापमान रहा। 

भोपाल में 25.8 डिग्री, इंदौर में 23.5 डिग्री तापमान 
भोपाल में अधिकतम तापमान 25.8 डिग्री, ग्वालियर में 25.4 डिग्री, उज्जैन में 25 डिग्री, इंदौर में 23.5 डिग्री और जबलपुर में 23.8 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। इससे पहले बुधवार-गुरुवार की रात में भी पारे में गिरावट देखने को मिली थी। 

Similar News