Logo

Alirajpur Popular Places: मध्यप्रदेश में 55 जिले हैं। हर जिले की अपनी एक अलग पहचान है। रहन-सहन, बोली, व्यंजन के लिहाज से भी यह एक-दूसरे से अलग हैं। हरिभूमि आपको 'मेरा शहर' सेगमेंट में हर दिन एक जिले की संस्कृति, सभ्यता और वहां की परंपराओं से रूबरू करा रहा है। जानें जिला अलीराजपुर की खासियत...।  

मध्यप्रदेश का अलीराजपुर जिला मालवा में नर्मदा नदी के उत्तर में स्थित है। यहां की अधिकांश आबादी जनजातीय वर्ग से आती है। अलीराजपुर कलाप्रेमियों के लिए आकर्षण का केंद्र है। लकड़ी में नक्काशी कर यहां आकर्षक वस्तुएं बनाई जाती हैं। अलीराजपुर के आमों की मिठास दुनियाभर में प्रसिद्ध है। यहां तैयार मोतियों के गहने, चूड़ियां और झुमके भी काफी लोकप्रिय हैं।

अलीराजपुर   जरूरी तथ्य 
प्रमुख बोली हिंदी 
क्षेत्रफल 3,182 वर्ग किमी
आबादी 7,28,999
Alirajpur Popular Places

अलीराजपुर की संस्कृति और विरासत

  • अलीराजपुर जिले में भील-भीलाला, पटलिया-भीलाला और पटालिया जनजाति के लोग तो शिक्षित और विकसित हैं, लेकिन भील समुदाय के लोग अब भी रोजी-रोजगार और मूलभूत जरूरतों के लिए संघर्ष कर रहे हैं। सरकारी योजनाओं की मदद से कुछ परिवारों के घर पक्के बन गए, लेकिन शिक्षा और सुविधाओं का आभाव साफ देखा जा रहा है। 
  • भगोरिया, चौदस, गलबजी और घट स्थापना दिवस यहां के मुख्य त्योहार और प्रथाए हैं। होली, दिवाली, और राखी जैसे पर्व भी धूम-धाम से मनाए जाते हैं। 

अलीराजपुर  के प्रसिद्ध पर्यटक स्थल

  • चन्द्रशेखर आज़ाद नगर (Chandrashekhar Azad Nagar): स्वतंत्रता संग्राम के क्रांतीकारी चन्द्रशेखर आजाद का जन्म अलीराजपुर जिले में हुआ। जिला मुख्यालय से 40 किमी दूर स्थित चन्द्रशेखर आजाद नगर इनकी जन्मभूमि है। उनका बचपन यहीं पर बीता है। आज यह गांव पर्यटन का प्रमुख केंद्र है।  
  • कट्ठीवाड़ा (Kathiwara): अलीराजपुर का कट्ठीवाड़ा अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए प्रसिद्ध है। बारिश के मौसम में यहां बड़ी संख्या में पर्यटक आते हैं। प्राकृतिक झरनों के अलावा कट्ठीवाड़ा आम की प्रसिद्ध प्रजाति नूरजहां के लिए भी जाना जाता है। कट्ठीवाड़ा के आसपास नूरजहां आम के कई बाग हैं।  
Alirajpur Mango

अलीराजपुर के प्रमुख व्यंजन

  • दाल पानीये: दाल पानीये अलीराजपुर का प्रमुख व्यंजन है। गांव से लेकर शहर तक इसे खूब पसंद किया जाता है। 
  • कचौरी: कचौरी अलीराजपुर का प्रमुख व्यंजन है। इसे मैदा, मूंग दाल और उरद दाल से बनाया जाता है। पुदीना कि चटनी और इमली के साथ खाते हैं। 

यह भी पढ़ें: चावल और टाइल फैक्ट्रियों से बालाघाट को मिली देशव्यापी पहचान, जानें इसका इतिहास और खासियत

Alirajpur Popular Food

यह भी पढ़ें: कपास-मिर्च और अपनी समृद्ध संस्कृति के लिए प्रसिद्ध है बड़वानी जिला, जानें इसकी खासियत
अलीराजपुर के प्रमुख उत्पादन
सीताफल जिले का प्रमुख उत्पादन है यह एक मीठा और स्वादिष्ट फल है। यहां किसान नगदी फसल की रूप में इसकी उपज करते है जो गांव के किसानो की आय का एक माध्यम है।