Logo
MP Politics News: छिंदवाड़ा की अमरवाड़ा विधानसभा में उपचुनाव हो रहा है। BJP ने कमलेश शाह को प्रत्याशी बनाया है। साथ ही भाजपा ने 35 स्टार प्रचार मैदान में उतारे हैं। इधर कांग्रेस की ओर से नवीन मरकाम का नाम लगभग तय माना जा रहा है।

MP Politics News: छिंदवाड़ा की अमरवाड़ा विधानसभा में उपचुनाव हो रहा है। अमरवाड़ा का रण जीतने भाजपा और कांग्रेस पूरी ताकत से जुट गई हैं। BJP ने कमलेश शाह को अपना प्रत्याशी बनाया है। साथ ही भाजपा ने सीएम मोहन यादव, ज्योतिरादित्य सिंधिया और शिवराज सिंह चौहान सहित 35 स्टार प्रचार मैदान में उतारे हैं। इधर कांग्रेस की ओर से नवीन मरकाम का नाम लगभग तय माना जा रहा है। हालांकि कांग्रेस ने अभी उम्मीदवार की आधिकारिक घोषणा नहीं की है। सोमवार को गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने उपचुनाव के लिए देव राविन भलावी को प्रत्याशी घोषित किया है। 

बीजेपी प्रत्याशी कमलेश ने दाखिल किया नामांकन 
अमरवाड़ा विधानसभा सीट पर होने जा रहे उपचुनाव के लिए बीजेपी प्रत्याशी कमलेश शाह ने नामांकन (डमी) जमा कर दिया है। कमलेश दोपहर 12.35 बजे एसडीएम ऑफिस पहुंचे। थोड़ी देर में नामांकन रैली निकाली जाएगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इसमें शामिल होंगे। इसके बाद नामांकन किया जाएगा। मुख्यमंत्री अमरवाड़ा के स्टैडियम ग्राउंड में सभा को भी संबोधित करेंगे। अमरवाड़ा सीट से कमलेश शाह पहले कांग्रेस के टिकट पर विधायक चुने गए थे। 29 मार्च को बीजेपी जॉइन करने पर उन्होंने विधायक पद से इस्तीफा दे दिया था। 

भाजपा के 35 स्टार प्रचारक 

  1. विष्णु दत्त शर्मा
  2. मोहन यादव
  3. शिवप्रकाश
  4. जगदीश देवड़ा
  5. राजेंद्र शुक्ल
  6. शिवराज सिंह चौहान
  7. ज्योदिरादित्य सिन्धिया
  8. वीरेन्द्र कुमार खटीक
  9. दुर्गादास उइके
  10. सवित्री ठाकुर
  11. फग्गन सिंह कुलस्ते
  12. स्मृति ईरानी
  13. देवेन्द्र फडनवीस
  14. अर्जुन मुंडा
  15. हिमंत बिस्वा सरमा
  16. विष्णु देव साई
  17. हितानंद
  18. प्रह्लाद पटेल
  19. श्री कैलाश विजयवर्गीय
  20. जयभान सिंह पवैया 
  21. राकेश सिंह
  22. लाल सिंह आर्य
  23. नारायण कुशवाह
  24. तुलसी सिलावट
  25. निर्मला भूरिया
  26. गोपाल भार्गव
  27. नरोत्तम मिश्रा
  28. सुरेश पचौरी
  29. कविता पाटीदार
  30. गौरीशंकर बिसेन
  31. कुंवर विजय शाह
  32. नागर सिंह चौहान
  33. संपतिया उइके
  34. ओमप्रकाश धुर्वे
  35. उदय प्रताप सिंह

कांग्रेस ने इनके भेजे थे नाम 
अमरवाड़ा उपचुनाव के लिए कांग्रेस की तरफ से नवीन मरकाम का नाम लगभग तय माना जा रहा है। लेकिन, पार्टी इसमें बदलाव कर आंचलकुंड के सेवादार गणेश महाराज को भी मौका दे सकती है। जिला कांग्रेस ने प्रदेश कांग्रेस को महेश धुर्वे, चंपालाल कुर्चे और नवीन मरकाम के नाम भेजे थे। इनमें से नवीन का नाम तय माना जा रहा है। बता दें कि नवीन हर्रई के छिंदी के रहने वाले हैं। जिला पंचायत सदस्य हैं।

10 जुलाई को वोटिंग 
बता दें कि अमरवाड़ा विधानसभा में उपचुनाव के लिए 14 जून 2024 से नाम निर्देशन-पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। नाम निर्देशन पत्र भरने की अंतिम तारीख 21 जून है। नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा 24 जून को होगी। 26 जून तक नाम वापस लिए जाएंगे। 10 जुलाई को मतदान होगा। 13 जुलाई को परिणाम आएंगे। 

5379487