Logo
Amarwada By-Election 2024: अमरवाड़ा उपचुनाव में भाजपा, कांग्रेस व गोड़वाना गणतंत्र पार्टी के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है। कांग्रेस ने धीरन शाह इनवाती, भाजपा ने कमलेश शाह और गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने देव रावेन भलावी को प्रत्याशी बनाया है।  

Amarwada By-Election 2024: छिंदवाड़ा जिले की अमरवाड़ा विधानसभा उपचुनाव में दोनों दलों ने पूरी ताकत झोंक रखी है। कांग्रेस अपनी परंपरागत सीट किसी हालत में खोना नहीं चाहती। जबकि, भाजपा लोकसभा चुनाव में मिली जीत का सिलिसला बरकरार रखना चाहती है। भाजपा-कांग्रेस के साथ गोड़वाना गणतंत्र पार्टी भी पूरी मजबूती से यह चुनाव लड़ रही है। मतदान बुधवार यानी 10 जुलाई को सुबह 7 बजे से होंगे। मंगलवार (9 जुलाई) को सभी बूथों के लिए मतदान दल रवाना किए गए।  

अमरवाड़ा में त्रिकोणीय मुकाबला
अमरवाड़ा उपचुनाव में भाजपा, कांग्रेस और गोड़वाना गणतंत्र पार्टी के बीच त्रिकोणीय मुकाबला माना जा रहा है। कांग्रेस ने धीरन शाह इनवाती (Dhiren Shah Inawati) को टिकट दिया है। जबकि, भाजपा ने कांग्रेस छोड़कर आए कमलेश शाह (Kamlesh Shah) और गोंडवाना गणतंत्र पार्टी (गोंगपा) ने देव रावेन भलावी (Dev Raven) को अपना उम्मीदवार बनाया है। 

अमरवाड़ा By-Election 2024 में 9 प्रत्याशी 

प्रत्याशी का नाम पार्टी का नाम
धीरन शाह इनवाती कांग्रेस
कमलेश शाह भाजपा
देवीराम भलावी गोंडवाना गणतंत्र पार्टी 
रीता कमलेश मरकाम राष्ट्रीय गोंडवाना पार्टी 
राजकुमार सरेयाम जनसेवा गोंडवाना पार्टी 
चंद्रदीप तेकाम अहिंसा समाज पार्टी 
अतुल राजा उइके निर्दलीय
पनवशाह सरेयाम निर्दलीय
शोभाराम भलावी निर्दलीय

अमरवाड़ा में 11 में जीती कांग्रेस, दो बार BJP 
अमरवाड़ा विधानसभा सीट में 1951 से अब तक 14 चुनाव हुए हैं। इनमें भाजपा को दो बार जीत मिली है। जबकि, 11 बार कांग्रेस प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की है। 1990 में भाजपा प्रत्याशी के तौर पर मेहमान शाह उईके और 2008 में प्रेम नारायण ठाकुर ने जीत दर्ज की थी। 1967 में भारतीय जनसंघ के सिम्बल पर SJ ठाकुर ने चुनाव जीता। 1951 से 2023 तक 11 चुनाव कांग्रेस ने जीत दर्ज की। 

अमरवाड़ा में मतदाता व पोलिंग बूथ 

कुल मतदाता 234000
पुरुष मतदाता 118010
महिला मतदाता 116115
कुल बूथ 332
पिंक बूथ 11 
मतदान दल 365
माइक्रो आर्ब्जवर 62 

कौन हैं धीरन शाह इनवाती? 
धीरन शाह इनवाती राजनीतिक पृष्ठभूमि से नहीं आते, लेकिन आचल कुंड दादा दरबार से जुड़े होने के कारण आदिवासी वोट बैंक में उनकी गहरी पैठ है। बटकाखापा सोसाइटी में सेल्समैन थे, लेकिन कांग्रेस ने उन्हें प्रत्याशी घोषित कर दिया। 

कौन हैं देव रावेन भलावी ? 
गोंगपा प्रत्याशी देव रावेन भलावी की युवाओं में अच्छी पकड है। उन्होंने 2023 का विधानसभा चुनाव और 2024 का लोकसभा चुनाव भी लड़ा था। दोनों चुनावों सम्मानजनक वोट मिले। देव रावेन भलावी को मिले वोट यदि कांग्रेस को मिल जाते तो भाजपा लोकसभा चुनाव में डिफीट हो सकती थी। छिंदवाड़ा लोकसभा चुनाव में भलावी को 55 हजार 988 वोट मिले थे। 

कमलेश शाह 178 एकड़ जमीन के मालिक 
कमलेश शाह हर्रई राज परिवार के सदस्य हैं। वह 10वीं कक्षा तक पढ़े हैं। कमलेश शाह 15 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं। पत्नी माधवी शाह के पास बैंक बैलेंस उनसे भी ज्यादा है। माधवी के तीन बैंक खातों में 25 लाख जमा हैं। जबकि, कमलेश शाह के चार बैंक खातों में 10 लाख जमा हैं। कमलेश शाह के पास लगभग 178 एकड़ जमीन है।

5379487