Logo
Amarwara Bypolls Result Analysis: मध्य प्रदेश के अमरवाड़ा विधानसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी कमलेश शाह ने कड़ी टक्कर के बीच कांग्रेस को हरा दिया। धीरन शाह 17वें चरण तक बढ़त बनाए रहे, लेकिन आखिरी के तीन राउंड में वह चुनाव लूज कर गए।

Amarwara Bypolls Result Analysis: मध्य प्रदेश में भाजपा ने डेढ़ महीने के अंदर कांग्रेस को दूसरा बड़ा झटका दिया है। लोकसभा चुनाव में क्लीनस्वीप करने के बाद अमरवाड़ा उपचुनाव भी जीत लिया। कांग्रेस प्रत्याशी धीरन शाह ने भाजपा प्रत्याशी कमलेश शाह को कड़ी टक्कर दी, लेकिन आखिरी के तीन चरण में 3027 वोटों से पिछड़ गए। 

अमरवाड़ा उपचुनाव में भाजपा-कांग्रेस के बीच कड़ी टक्कर को देखने को मिली। पहले तीन चरण में भाजपा को जबरदस्त बढ़त मिली, लेकिन चौथे राउंड में भाजपा पिछड़ी तो 17वें राउंड की गिनती तक लगातार पीछे बनी रही। भाजपा प्रत्याशी कमलेश शाह अपनी पोलिंग भी हार गए, लेकिन लास्ट के तीन चरणों में अचानक उन्हें फिर बढ़त मिलने लगी। 18वें राउंड में कमलेश शाह ने कांग्रेस की लीड कम करने में कामयाब रहे और दो चरणों में 3027 वोटों की बढ़त बनाते हुए जीत दर्ज कर ली। 

Amarwara Bypolls Result; 11 राउंड भाजपा, 9 चरण कांग्रेस जीती 

चरण  भाजपा कांग्रेस  अंतर मार्जिन
1 4496 2589 1907  1907 BJP
2 4230 3198 1032 2939 BJP
3 4936 2854 2082 5021 BJP
4 1880 4677 2797 2224 BJP
5 2882 6030 3148 924 INC
6 2035 5165 3130 4054 INC
7 2573 3066 493 4547 INC
8 5772 4145 1627 2920 INC
9 3291 4138 847 3767 INC
10 3384 5257 1873 5640 INC
11 3803 4928 1125 6765 INC
12 3054 4004 950 7715 INC
13 5891 3304 2587 5128 INC
14 5644 3497 2147 2981 INC
15 3560 4595 1035 4016 INC
16 4880 3699 1181 2835 INC
17 4593 3833 760 2075 INC
18 6575 3793 2782 707 BJP
19 5659 4625 1034 1741 BJP
20 3850 2345 1505 3246 BJP

15 चुनाव में 11 बार जीती कांग्रेस 
अरमवाड़ा विधानसभा कांग्रेस का मजबूत गढ़ रहा है। अब तक हुए 15 चुनावों में भाजपा महज 3 बार ही जीत पाई है। शेष 11 चुनाव कांग्रेस  और 1 चुनाव में जनसंघ को जीत मिली है। उपचुनाव में बीजेपी ने 16 साल बाद जीती है। इससे पहले 2008 के विधानसभा चुनाव में भाजपा के प्रेमनारायण ठाकुर ने जीत दर्ज की थी।

2008 में जीते थे भाजपा के प्रेमनारायण
प्रेमनारायण ने गोणवाना गणतंत्र पार्टी के मनमोहन शाह बट्टी को 437 वोट से हराया था। कांग्रेस तीसरे स्थान पर रही। इस बार भी भाजपा की जीत में गोंगपा का अहम रोल माना जा रहा है। गोंगपा प्रत्याशी देवनराम भलावी को 28 हजार से ज्यादा वोट मिले हैं। कांग्रेस की रणनीतिक चूक व सीनियर नेताओं में समन्वय की कमी भी हार की बड़ी वजह है। 

कमलनाथ और जीतू पटवारी पर उठेंगे सवाल 
अमरवाड़ा उपचुनाव के रिजल्ट सरकार और विपक्षी कांग्रेस की सेहत पर बहुत असर नहीं डालने वाले, लेकिन रणनीतिक तौर पर इसका बड़ा महत्व है। भाजपा यह चुनाव हार जाती तो निश्चित ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ता। पीसीसी चीफ जीतू पटवारी की मुश्किलें कम होतीं, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। विरोधी खेमे के नेता फिर उनके नेतृत्व पर सवाल उठाएंगे। कमलनाथ जैसे अनुभवी नेता की रणनीतिक असफलता के तौर पर इसे देखा जा रहा है।   

उपचुनाव हारने के बाद धीरन शाह बोले-
कांग्रेस प्रत्याशी धीरन शाह ने कहा, 16वें चरण के बाद से गड़बड़ी की आशंका है। हमने रिकाउंटिंग के लिए आवेदन दिया है, लेकिन शासन प्रशासन ने गंभीरता से नहीं लिया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने भी गड़गड़ी का आरोप लगाया है। हालांकि, उन्होंने पार्टी एकजुटता व कार्यकर्ताओं की मेहनत को भी सराहा। 

कांग्रेस के घट गए 29 हजार 686 वोट
अरमवाड़ा में 2023 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने 25 हजार 085 वोट से जीती थी। कांग्रेस प्रत्याशी कमनेश शाह को तब 109765 वोट और भाजपा की मोनिका बट्टी ने 84 हजार 679 वोट मिले थे। इस चुनाव में गोड़वाना गणतंत्र पार्टी के देवरावन भलावी ने 18231 वोट लेकर तीसरे स्थान में रहे। उपचुनाव में भी वह तीसरे स्थान में हैं, लेकिन वोट तकरीबन 10 हजार बढ़ा लिए। भाजपा ने अपने वोट लगभग यथावत रखे, लेकिन कांग्रेस ने 29 हजार 686 वोट गंवा दिए।  

5379487