Logo
Amrit Bharat Station Scheme: अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत स्टेशनों के पुनर्विकास का कार्य एक वर्ष से चल रहा है। इनमें आम यात्रियों के साथ दिव्यांगजनों को विशेष सुविधा मुहैया कराई जाएंगी।

भोपाल (कपिल देव श्रीवास्तव )। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत मध्य प्रदेश के 30 से ज्यादा स्टेशनों को विश्व स्तरीय सुविधाओं के साथ विकसित किया जा रहा है। इनमें आम यात्रियों के साथ विकलांगों को भी विशेष सुविधा मुहैया कराई जा रही हैं। खासकर, पश्चिम मध्य रेलवे के अफसरों ने बताया कि विकलांगों के लिए व्हील चेयर, साइनेज और कोच गाइडेंस सहित अन्य सुविधाएं विकसित की जा रही हैं। 

अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत स्टेशनों के पुनर्विकास का कार्य पिछले वर्ष से चल रहा है। इनके विकास में दिव्यांगजनों की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। जानकारी के लिए दिव्यांगजनों तक पहुंच बनाने के लिए उपयुक्त साइनेज भी लगाए जा रहे हैं। 

दिव्यांग प्रशिक्षकों के लिए प्रशिक्षक मार्गदर्शन 

  • स्टेशन पर दिव्यांगजनों के लिए विशेष रूप से कम ऊंचाई का टिकट बुकिंग काउंटर बनाए जा रहे हैं। सहायता बूथ काउंटर बनाए जाएंगे। जहां स्टेशन के साथ ट्रेनों की जानकारी मिलेगी। स्टेशन के हर प्लेटफार्म पर कम ऊंचाई वाला पेयजल बूथ भी बनाया जाएगा। 
  • अमृत भारत स्टेशनों पर दिव्यांग प्रशिक्षकों के लिए प्रशिक्षक मार्गदर्शन लगाया जाएगा। इसके अलावा व्हील चेयर, साइनेज, लिफ्ट, एस्केलेटर भी उनके अनुकूल बनाए जाएंगे। दिव्यांगजनों के लिए निर्धारित सीटें भी स्टेशन परिसर में रहेंगी।

व्हील चेयर, साइनेज और कोच गाइडेंस
भोपाल मंडल के प्रवक्ता और एसीएम नवल अग्रवाल ने बताया कि स्टेशनों को विश्व स्तरीय सुविधाओं के साथ विकसित किया जा रहा है। इन स्टेशनों में दिव्यांगजनों के लिए विशेष सुविधाएं दी जा रही हैं। दिव्यांगजन के लिए व्हील चेयर, साइनेज, कोच गाइडेंस लगेंगे। ताकि, यात्रा के दौरान स्टेशन पर कोई परेशानी न हो।

5379487