मध्यप्रदेश थर्ड फेज वोटिंग: चार सीटों पर 5.35 फीसदी तक कम हुआ मतदान, इन पांच लोकसभा क्षेत्रों में बढ़ा वोटिंग प्रतिशत

MP Lok Sabha Chunav 2024 Voting: मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण का भी मतदान हो गया है।भोपाल, विदिशा, राजगढ़, सागर, बैतूल, गुना, ग्वालियर, मुरैना और भिंड में 66.05 प्रतिशत वोटिंग हुई। 9 सीटों पर पिछले चुनाव से 0.83 फीसदी मतदान कम हुआ है। 2019 में इन्हीं 9 सीटों पर 66.88% मतदान हुआ था। 2019 की तुलना इस बार पांच सीटों पर वोटिंग ज्यादा तो चार सीटों पर कम हुई। बैतूल में इस बार 2019 के मुकाबले सबसे कम 5.35 फीसदी मतदान हुआ। इसके बाद मुरैना में 3.67 फीसदी कम वोटिंग हुई। भोपाल में 1.31% मतदान कम हुआ। सागर में 0.32 प्रतिशत मतदान कम हुआ। विदिशा में पिछले चुनाव से इस बार सबसे ज्यादा 2.26% ज्यादा वोट डाले गए।
राजगढ़ में सबसे ज्यादा तो भिंड में सबसे कम वोटिंग
बता दें कि मंगलवार को सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक वोटिंग चली। 9 सीटों पर नजर डालें तो सबसे ज्यादा राजगढ़ में 75.39 प्रतिशत वोटिंग हुई। इसके बाद विदिशा में 74.05%, बैतूल 72.65% और गुना में 71.95 मतदान हुआ। सागर 65.19%, भोपाल 62.29, ग्वालियर में 61.68% और मुरैना में 58.22 प्रतिशत मतदान हुआ। भिंड में सबसे कम 54.87 प्रतिशत वोटिंग हुई। पिछले दो चरणों के मुकाबले इस बार यानी तीसरे चरण में मतदान प्रतिशत में थोड़ा सुधार है। कैंडिडेंट, कार्यकर्ता और कार्यक्रम के जरिए चार सीटों पर मतदान का प्रतिशत बढ़ा है।
जानें किस सीट पर 2019 के मुकाबले कितनी कम-ज्यादा हुई वोटिंग
लोकसभा सीट | 2024 | 2019 | अंतर |
राजगढ़ | 75.39 | 74.39 | +1 |
विदिशा | 74.05 | 71.79 | +2.26 |
बैतूल | 72.65 | 78.15 | -5.53 |
गुना | 71.95 | 70.32 | +1.63 |
सागर | 65.19 | 65.51 | -0.32 |
भोपाल | 64.34 | 65.65 | -1.31 |
ग्वालियर | 61.68 | 59.78 | +1.9 |
मुरैना | 58.22 | 61.89 | -3.67 |
भिंड | 54.87 | 54.42 | +0.45 |
दूसरे चरण में किस सीट पर कितनी हुई थी वोटिंग
लोकसभा सीट | 2024 | 2019 | कितना कम |
होशंगाबाद | 67.16% | 74.22% | -7.06 |
सतना | 61.87% | 70.71% | -8.84 |
टीकमगढ़ | 59.79% | 66.62% | -6.83 |
खजुराहो | 56.44% | 68.31% | -11.87 |
दमोह | 56.18% | 65.83% | -09.65 |
रीवा | 48.67% | 60.41% | -11.74 |
कुल | 58.35% | 67.68% | -9.33 |
पहले चरण की किस सीट पर कितना हुआ था मतदान
लोकसभा सीट | 2024 | 2019 | कितना कम |
छिंदवाड़ा | 79.18 | 82.39 | 3.21 |
बालाघाट | 73.18 | 77.61 | 4.43 |
मंडला | 72.49 | 77.76 | 5.79 |
शहडोल | 63.73 | 74.73 | 11 |
जबलपुर | 60.52 | 69.43 | 8.91 |
सीधी | 55.19 | 68.50 | 13.31 |
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS