Logo
Ambani Wedding: अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की मेहंदी सेरेमनी 10 जुलाई को शिव-शक्ति पूजा के साथ हुई। उज्जैन के पुजारियों ने मुकेश अंबानी, नीता अंबानी, अनंत और राधिका मर्चेंट को जय महाकाल लिखा दुपट्‌टा पहनाकर आशीर्वाद दिया।

Ambani Wedding: उद्योगपति मुकेश अंबानी ने बेटे अनंत की शादी में दुनियाभर से मेहमान व कलाकार बुलाए हैं, लेकिन शादी की रस्में पूरी कराने उन्होंने महाकाल मंदिर के पुजारियों को बुलाया है। महाकाल मंदिर के पुजारी आशीष शर्मा और संजय शर्मा ने बुधवार को मुंबई स्थित अंबानी के बंगले एंटीलिया में शिव-शक्ति पूजा कराई।  

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की मेहंदी सेरेमनी 10 जुलाई को शिव-शक्ति पूजन के साथ शुरू हुई। 12 जुलाई को वह विवाह बंधन में बंधेंगे। उनके शादी की रस्में 3 दिन चलेंगी। विवाह संपन्न होने तक दोनों पुजारी मुंबई में ही रहेंगे।  

महाकाल मंदिर के पुजारियों ने मुकेश अंबानी, उनकी पत्नी नीता अंबानी, बेटे अनंत और बहू राधिका मर्चेंट को 'जय महाकाल' लिखा दुपट्‌टा पहनाकर आशीर्वाद दिया। साथ ही चांदी के बिल्वपत्र, भस्मी और बाबा महाकाल का प्रसाद भेंट किया। एक्टर रणवीर सिंह सहित अन्य सेलिब्रिटीज ने भी बाबा के पुजारियों से आशीर्वाद लिया।

यह भी पढ़ें: मेहंदी सेरेमनी और शिव-शक्ति पूजा से अनंत-राधिका की पहली तस्वीरें आईं सामने, खास अंदाज में पहुंचे जान्हवी, अनन्या, रणवीर समेत Celebs

जियो वर्ल्ड सेंटर में होगी अनंत अंबानी की शादी 
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी 12 जुलाई को मुंबई स्थित जियो वर्ल्ड सेंटर में होनी है। इसमें देश विदेश की तमाम हस्तियां शामिल होंगी। प्रधानमंत्री मोदी, विपक्ष के नेता राहुल गांधी सहित क्रिकेट, फिल्म, इंटरटेनमेंट व बिजनेस इंडस्ट्री के लगभग चर्चित लोगों को आमंत्रित किया गया है। 

14 जुलाई को रिसेप्शन
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुकेश अंबानी ने पूर्व फुटबॉलर डेविड बेकहम और उनकी पत्नी विक्टोरिया को भी न्योता भेजा है। शादी के अगले दिन आशीर्वाद सेरेमनी व 14 जुलाई को रिसेप्शन होगा। इसमें दुनियाभर के VVIP मेहमान शामिल होंगे।  

5379487