MP NEWS: हादसे में घायल एएसआई की उपचार के दौरान मौत, डिंडोरी में कर रहे थे राहगीरों की मदद

MP NEWS: डिंडोरी जिले में आंधी तूफान के दौरान सेवा भाव से काम करते हुए घायल एएसआई की उपचार के दौरान मौत गई है। एएसआई की मौत पर विभाग के अधिकारियों द्वारा मृतक एएसआई के सेवाभाव के कामों को याद करते हुए श्रद्धांजलि दी जा रही है। इस घटना से मृतक पुलिसकर्मी का परिवार सदमे में है।
तेज आंधी में पेड़ गिरा
जानकारी के अनुसार डिंडोरी जिले के गाड़ासरई थाने में रहे पदस्थ एएसआई संतोष सिंह बनाफर तेज आंधी के दौरान उनके ऊपर गिरे पेड़ और टालों से घायल हो गए थे। गंभीररूप से घायल हो जाने के बाद उन्हें जिला अस्पताल डिंडोरी में भर्ती किया गया था, जहां लंबे उपचार के दौरान उन्होंने अस्पताल में अंतिम सांस ली।
अनूपपुर निवासी
मृतक पुलिसकर्मी संतोष बनाफर प्रदेश के अनूपपुर जिले के निवासी थे। मृतक के परिवारजन इस घटना से अत्यधिक दुखी हैं। उनकी असामयिक मौत हो जाने पर विभाग के लोग भी दुख मनाते हुए उनके प्रति श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं।
आवागमन बाधित
बता दें कि बीते रविवार के दिन जबलपुर अमरकंटक मार्ग पर तेज आंधी तूफान के चलने से क्षेत्र में अधिकतर बड़े पेड़ गिर गए थे, जिससे आवागमन बाधित हो रहा था। रास्ते से आने जाने वाले लोगों को किसी भी तरह की असुविधा ने हो इसलिए एएसआई संतोष सिंह स्वयं ही गिरे पेड़ो को हटाने लगे हुए थे।
हड्डी टूटी
तभी उनके ऊपर एक पेड़ गिर गया, जिससे उनके आंख के पास गहरी चोट आई। हादसे के दौरान घायल हुए एएसआई उसी समय नाक के बल जमीन पर गिरे, जिससे उनकी नाक की हड्डी भी टूट गई थी। मृतक एएसआई संतोष सिंह का पोस्टमार्टम होने के बाद उनके शव को डिंडोरी लाया जाएगा जहां उन्हें सम्मान पूर्वक श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी।
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS