भोपाल। उज्जैन में युवक के साथ दरिंदगी करने का मामला सामने आया है।19 साल के युवक को पांच लोगों ने खेत पर बुलाया। उसे गंदी-गंदी गालियां दीं। इसके बाद उसे पीटना शुरू कर दिया। फिर भी मन नहीं भरा तो लोहे की गर्म रॉड से युवक के गोपनीय अंग(प्राइवेट पार्ट ) को जलाया। इतना ही नहीं हत्या की कोशिश करने वाले आरोपियों ने युवक के शरीर के कई अंगों को भी गरम रॉड से दागा। दर्दनाक घटना के बाद भाटपचलाना पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। एक आरोपी की तलाश में पुलिस जुटी है। 

पूरा मामला: खेत की झोपड़ी पर बुलाकर घटना को दिया अंजाम 
जानकारी के मुताबिक, मामला उज्जैन के नई आबादी रूपेटा का है। सौरभ पुत्र आत्माराम परमार को सबीना पति मोईन खां ने मां, बहन और भाई के साथ मिलकर अपने खेत की झोपड़ी पर बुलाया। खेत पर बुलाने के बाद गालियां दीं। इसके बाद लोहे की गर्म रॉड से सौरभ के प्राइवेट पार्ट को जलाकर हत्या करने की कोशिश की। शिकायत के बाद पुलिस सौरभ को अस्पताल में भर्ती करवाया। आरोपियों को गिरफ्तार किया।  

इसलिए गर्म लोहे से युवक को दागा 
जानकारी के मुताबिक, सौरभ परमार (19) दोस्त मोईन खान की पत्नी सबीना से जबरदस्ती बात करता था। इसे लेकर दोनों में विवाद चल रहा था। समझाइश के बाद भी सौरभ सबीना से बात करने की कोशिश करता था। 4 फरवरी को मोईन, सबीना को लेकर ससुराल सुरेल पहुंचा। उसने सौरभ खेत में बनी झोपड़ी में पार्टी करने का कहकर बुलाया। सौरभ वहां पहुंचा। वहां मोईन और सबीना के साथ सास शकीला, साली शबाना और साला अरबाज भी थे। सभी ने मिलकर उसके साथ मारपीट की। फिर गर्म लोहे की पत्ती से दाग दिया।

 इन आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार 
पुलिस ने बताया कि समीना उर्फ सबीना, शबाना, शकीला बी और अरबाज को गिरफ्तार किया है। एक आरोपी अभी फरार है। जिसकी तलाश पुलिस कर रही है। आरोपितों के साथ लोहे की रॉड और मोबाइल भी जब्त किए गए हैं। गिरफ्तार आरोपियों कोर्ट में पेश किया जाएगा।