Logo
Ayushman Card: मध्यप्रदेश में सरकारी कर्मचारियों को बड़ी सौगात मिलने जा रही है। 3 लाख 88 हजार कर्मचारियों को आयुष्मान योजना के प्राइवेट अस्पतालों में हर साल 5 लाख रुपए तक मुफ्त इलाज मिलेगा।

Ayushman Card: मध्यप्रदेश में सरकारी कर्मचारियों को बड़ी सौगात मिलने जा रही है। 3 लाख 88 हजार कर्मचारियों को आयुष्मान योजना के प्राइवेट अस्पतालों में हर साल 5 लाख रुपए तक मुफ्त इलाज मिलेगा। राज्य सरकार ने इन कर्मचारियों के आयुष्मान कार्ड का लाभ देने की घोषणा की है। इसके लिए मध्य प्रदेश (स्वास्थ्य विभाग) ने महिला एवं बाल विकास, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, राजस्व, सामान्य प्रशासन विभाग और राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन को पत्र लिखकर पात्र कर्मचारियों की जानकारी मांगी है।  

पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने की थी घोषणा
बता दें, पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने 4 जुलाई 2023 को लाल परेड ग्राउंड पर आयोजित संविदा कर्मचारियों के सम्मेलन में इन कर्मचारियों को आयुष्मान योजना का लाभ देने का ऐलान किया था, 22 जुलाई 2023 को सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी कर दिए थे। अब आयुष्मान मध्य प्रदेश ने सभी विभागों से कर्मचारियों की पद वार जानकारी मांगी है। जानकारी आने के बाद आयुष्मान कार्ड बनाना शुरू होगा। अब ये कर्मचारी भी आयुष्मान कार्ड मिलने के बाद आम जनता की तरह 5 लाख रुपए तक का इलाज निजी अस्पतालों में नि:शुल्क करा सकेंगे।

इन वर्गों को मिलेगा लाभ
इस योजना का फायदा संविदा कर्मचारियों, पंचायत सचिव, ग्राम रोजगार सहायक, आशा एवं ऊषा कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी सहायिका, आशा सुपर वाइजर और कोटवारों को मिलेगा।

5379487