शादी से पहले रिश्ते टूटे : बालाघाट में BJP नेता पर दुष्कर्म का केस, लखनऊ में अधिकारी की लौटी बारात 

मध्य प्रदेश के बालाघाट में बीजेपी युवा मोर्चा अध्यक्ष भूपेंद्र सोहागपुरे के खिलाफ टीचर और लखनऊ में रेल अधिकारी पर प्रेमिका ने FIR कराया है। धोखा देने का आरोप है।;

Update:2024-11-18 18:15 IST
शादी से पहले टूट गए रिश्ते, BJP नेता पर दुष्कर्म का केस, अधिकारी की लौटी बारात।Relationships before marriage
  • whatsapp icon

Relationships before marriage : यूपी और एमपी में रविवार को दो अजीब मामले सामने आए हैं। मध्य प्रदेश के बालाघाट में शादी से ठीक पहले बीजेपी नेता पर दुष्कर्म का केस दर्ज हो गया। जबकि, लखनऊ में रेलवे अधिकारी को बारात लौटानी पड़ी। दोनों मामले प्रेम प्रसंग से जुड़े हैं। आरोपियों पर धोखा देने का आरोप है। 

यह भी पढ़ें: शादी में दूल्हे के दोस्तों की हत्या : प्रतापगढ़ में डांस करते समय हुआ झगड़ा, पढ़ें पूरी कहानी

BJMY जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सोहागपुरे पर FIR
बालाघाट में भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सोहागपुरे के खिलाफ महिला टीचर ने दुष्कर्म और SC/ST एक्ट का केस दर्ज कराया है। 17 नवंबर को भूपेंद्र की सगाई होनी थी, लेकिन शिक्षिका ने पुलिस बुला ली। बताया, आरोपी 2008 से उसके संपर्क में है। शादी का झांसा देकर कई बार दुष्कर्म किया है। रविवार को भूपेंद्र की शादी थी, लेकिन एफआईआर के बाद उसका विवाह खटई में पड़ गया। 

एफआईआर के बाद इस्तीफा 
एफआईआर के बाद भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष भूपेंद्र सोहागपुरे ने पद से इस्तीफा दे दिया। कहा, मेरी वजह से संगठन की छवि खराब न हो, इसलिए इस्तीफा दे रहा हूं। वहीं कांग्रेस ने मामले को लेकर भाजपा पर निशाना साधा।  

सगाई की तस्वीरें देख मुंबई से पहुंची प्रेमिका 
लखनऊ में रिटायर्ड रेलवे अधिकारी के बेटी का विवाह मुंबई निवासी रेलवे के क्लास वन अफसर से होनी थी। शादी शहीद पथ स्थित DLF गार्डन सिटी में 16 नवंबर को तिलक समारोह हुआ। 17  को शादी थी, लेकिन उससे पहले मुंबई से आई उसकी प्रेमिका ने पुलिस से शिकायत कर दी। जिसके बाद रेलवे अधिकारी दूल्हा होटल से ही फरार हो गया। 

यह भी पढ़ें: टीकमगढ़ में बवाल: किसान की मौत के बाद हंगामा, युवक ने लेडी टीआई को जड़ा थप्पड़, वीडियो वायरल

लड़की पक्ष ने किया हंगामा 
गर्लफ्रेंड का कहना है कि दूल्हा झूठ बोलकर लखनऊ में शादी करने आया है। वह पिछले 5 साल से उसके साथ रिलेशनशिप में है। सच्चाई पता चलने पर लड़की पक्ष ने हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस भी बुलाई, लेकिन दूल्हा भाग निकला। एक साल पहले मेट्रोमोनियल साइट पर यह रिश्ता तय हुआ था। लड़का-लड़की 1 साल से बातचीत कर रहे थे।  

Similar News