संजू नागपुरे: MP की महिला किसान को मोदी सरकार का न्योता, दिल्ली के लाल परेड कार्यक्रम में बढ़ाएंगी गौरव

Balaghat Sanju Nagpure: संजू नागपुरे को बालाघाट के कोहकाडीबर गांव की रहने वाली हैं। जैविक खेती और ड्रोन तकनीक से महिलाओं को आम्मनिर्भर बना रही हैं।;

Update: 2025-01-25 14:56 GMT
Balaghat Sanju Nagpure
संजू नागपुरे: MP की महिला किसान को मोदी सरकार का न्योता, दिल्ली के लाल परेड कार्यक्रम में बढ़ाएंगी गौरव।
  • whatsapp icon

Balaghat Sanju Nagpure: मध्यप्रदेश की महिला किसान संजू नागपुरे को मोदी सरकार का न्योता मिला है। 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस पर वह दिल्ली के लाल परेड कार्यक्रम में शामिल होंगी। संजू नागपुरे को बालाघाट के कोहकाडीबर गांव की रहने वाली हैं। जैविक खेती को उन्नत तकनीक के जरिए 1,300 महिलाओं को आम्मनिर्भर बना चुकी हैं। 
  
कौन हैं संजू नागपुरे? 
मध्यप्रदेश के बालाघाट जिले में आत्मनिर्भरता का मार्ग प्रशस्त करने वाली संजू नागपुरे अन्य महिलाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं। वह एक महिला किसान और समाजसेविका हैं। कोहकाडीबर गांव की सरस्वती महिला स्वयं सहायता समूह की सदस्य हैं। आसपास के गांवों की 1,300 महिलाओं को उन्होंने जैविक खेती का प्रशक्षिण देकर स्वावलंबी बनाया है। 2016 में कृषि सखी के रूप में कॅरियर की शुरुआत की और अब जैविक खेती की मास्टर ट्रेनर बन चुकी हैं। 

undefined
Balaghat Sanju Nagpure

भारत सरकार ने किया सम्मानित 
संजू नागपुरे की उपलब्धियों को देखते हुए रिलायंस फाउंडेशन ने डिजिटल फार्म स्कूल (डीएफएस) ने 2024 में उन्हें ड्रोन पायलट के रूप में प्रशिक्षित किया। इलाके में वह 'ड्रोन दीदी' के नाम से चर्चित हैं। भारत सरकार के उर्वरक विभाग ने उन्हें उन्नत किसान के तौर पर सम्मानित किया है। 

यह भी पढ़ें: फ्रांस की टीचर को भायी भारतीय संस्कृति: बालाघाट पहुंचकर मनाया नवरात्रि महोत्सव, किया गरबा डांस

महिला सशक्तिकरण की दिशा में प्रयास 
संजू नागपुरे को गणतंत्र दिवस पर दिल्ली के परेड ग्राउंड में आयोजित मुख्य समारोह में बातौर विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है। आमंत्रण मिलने से वह कफी उत्साहित हैं। रिलायंस फाउंडेशन के प्रति आभार जताया। कहा, यह आमंत्रण महिला स्व सहायता समूहों के महत्व और ग्रामीण महिलाओं के लिए वित्तीय स्वतंत्रता और सशक्तिकरण की दिशा में किए गए प्रयासों को उजागर करता है।  

Similar News