भोपाल। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा दो मार्च को मध्यप्रदेश आ रही है। एमपी में राहुल पांच दिन रहेंगे। धौलपुर (राजस्थान) से यात्रा मुरैना से एंट्री लेगी। रतलाम के सैलाना से राजस्थान के बाड़मेर जिले की सीमा में प्रवेश करेगी। इन पांच दिनों में राहुल गांधी शिवपुरी, गुना, ग्वालियर, शाजापुर और उज्जैन में रोड शो करेंगे। राजगढ़ और मुरैना में राहुल गांधी नुक्कड़ सभा को संबोधित करेंगे। मुरैना में कांग्रेस सांसद की आमसभा भी होगी। सबसे खास यह है कि राहुल गांधी करीब दो साल बाद राहुल गांधी उज्जैन में बाबा महाकाल के दर्शन करेंगे। बता दें कि इससे पहले भारत जोड़ो यात्रा के दौरान 29 नवंबर 2022 को राहुल ने महाकाल के दर्शन किए थे।

जीतू पटवारी ने गाड़ी में लगाया भारत जोड़ो न्याय यात्रा का स्टीकर 
एमपी में कांग्रेस नेताओं ने यात्रा को लेकर तैयारियों शुरू कर दी हैं। PCC चीफ जीतू पटवारी ने एक्स पर लिखा है कि गुरुवार को पूर्व मंत्री सज्जनसिंह वर्मा जी के साथ अपनी गाड़ी पर भारत जोड़ो न्याय यात्रा का स्टीकर लगाकर अभियान की शुरुआत की।  

देखें पूरा शेड्यूल: राहुल गांधी, कब, कितने बजे, क्या करेंगे 
राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा की तैयारी में एमपी कांग्रेस के नेता तेजी से जुट गए हैं। जारी शेड्यूल के मुताबिक,  दो मार्च को राजस्थान के बाड़मेर से दोपहर 1.30 बजे राहुल गांधी मुरैना जिले की सीमा में प्रवेश करेंगे। मुरैना के पिपरई गांव में जेबी ढाबे के पास देवपुरी बाबा पर आमसभा होगी। मुरैना कस्बे के अंडर ब्रिज के पास कांग्रेस कार्यकर्ता स्वागत करेंगे। ग्वालियर में चार शहर के नाके से हजीरा चौक तक रोड शो होगा। हजीरा चौराहे पर राहुल गांधी नुक्कड़ सभा को संबोधित करेंगे। ग्वालियर में गोल्डन लोटस गार्डन में राहुल गांधी रात्रि विश्राम करेंगे। 

तीन मार्च को ग्वालियर में रहेगी यात्रा 
तीन मार्च को सुबह 8.30 बजे राहुल की यात्रा का ग्वालियर के घाटीगांव और मोहना गांव में स्वागत होगा। इसके बाद ग्वालियर के मोरखेड़ा में सहरिया जनजाति के लोगों से संवाद करेंगे। ग्वलियर के सतनवाड़ा में स्वागत होगा। इसके बाद शिवपुरी के बाबू क्वार्टर से झांसी रोड तिराहे से शिवपुरी तक रोड शो होगा। शिवपुरी से यात्रा का कोलारस, लुकवासा में स्वागत होगा। बदरवास में संबोधन होगा। शिवपुरी के ईश्वरी गांव में यात्रा रात्रि विश्राम करेगी।

न्याय यात्रा चार मार्च को गुना से राजगढ़ पहुंचेगी 
चार मार्च को सुबह 8.30 बजे गुना के म्याना से यात्रा शुरू होगी। सुबह 9.30 बजे गुना में हनुमान चौराहे से एचपी पेट्रोल पंप तक रोड शो होगा। सुबह 11 बजे गुना के रूठियाई में स्वागत होगा। गुना के राघौगढ़ में साड़ा कॉलोनी से नया बस स्टैंड तक रोड शो होगा।  दोपहर 2 बजे यात्रा गुना के बीनागंज पहुंचेगी। शाम 5 बजे राजगढ़ के ब्यावरा में पीपल चौराहे पर नुक्कड़ सभा होगी। राजगढ़ के भाटखेडी में यात्रा रात्रि विश्राम करेगी।

पांच और छह मार्च को यात्रा इन जिलों में रहेगी 
इसके बाद पांच मार्च को न्याय यात्रा का राजगढ़ के पचोर, सारंगपुर में स्वागत होगा। सुबह 11.30 बजे शाजापुर के टंकी चौराहा से एचपी पेट्रोल पंप तक रोड शो होगा। दोपहर 12 बजे शाजापुर के मक्सी में स्वागत होगा। संस्कार पब्लिक स्कूल में लंच होगा। दोपहर बाद यात्रा उज्जैन पहुंचेगी। राहुल गांधी महाकाल के दर्शन करेंगे। शाम 5 बजे उज्जैन के उज्जैन गेट से देवास गेट तक रोड शो होगा। उज्जैन के मुल्लापुरा में यात्रा का रात्रि विश्राम होगा। छह मार्च को धार में सुबह अलग-अलग वर्गों के प्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगे। दोपहर 1 बजे धार जिले के बदनावर में आदिवासी सभा होगी। रतलाम के सैलाना होते हुए यात्रा राजस्थान के बाड़मेर जिले में प्रवेश करेगी।

यात्रा की तैयारी और व्यवस्था के लिए बनाई 22 कमेटी
बता दें कि पिछले दिनों भारत जोड़ो न्याय यात्रा की तैयारियों और व्यवस्थाओं के संचालन के लिए कांग्रेस ने 22 कमेटियों का गठन किया था। इन कमेटियों में लगभग 50 नेताओं को अलग-अलग जिम्मेदारी दी गई है। जानें किस नेता को कौन सी जिम्मेदारी दी गई। 

जानें किस कमेटी में कौन सा नेता शामिल

प्लानिंग कमेटी-  

  • पीसीसी चीफ जीतू पटवारी
  • नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार 
  • पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ
  • राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह
  • पूर्व अध्यक्ष सुरेश पचौरी
  • कांतिलाल भूरिया
  • अरुण यादव
  • डॉ. गोविंद सिंह
  • अजय सिंह
  • सांसद नकुल नाथ
  • राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा
  • राजमणि पटेल
  • ओमकार मरकाम
  • कमलेश्वर पटेल
  • सत्य नारायण पटेल
  • नीलांशु चतुर्वेदी 

पब्लिसिटी कमेटी -

  • सचिन यादव
  • भूपेन्द्र गुप्ता 

कम्युनिकेशन कमेटी-

  • रवि जोशी
  • अशोक सिंह
  • विशाल पटेल

रूट कमेटी -

  • प्रियव्रत सिंह
  • विपिन बानखेड़ी 

मीडिया कमेटी-

  • केके मिश्रा
  • अभय दुबे

सोशल मीडिया कमेटी-

  • अभय तिवारी
  • अभिनव बारोलिया

कंट्रोल रूम कमेटी-

  • चंद्रिका प्रसाद द्विवेदी

सिविल सोसायटी कॉर्डिनेशन कमेटी-

  • मीनाक्षी नटराजन

प्रोग्राम एवं इंटरेशन कमेटी-

  • सुखदेव पांसे 
  • राजेन्द्र कुमार सिंह

इंफ्रास्ट्रक्चर और कैंपिंग कमेटी-

  • लखन सिंह यादव
  • साहब सिंह गुर्जर

मोबिलाइजेशन कमेटी-

  • रामनिवास रावत
  • कुणाल चौधरी
  • विक्रांत भूरिया
  • विभा पटेल
  • योगेश यादव
  • आशुतोष चौकसे

पब्लिक मीटिंग कमेटी-

  • सज्जन सिंह वर्मा
  • दिनेश गुर्जर

ट्रैफिक मैनेजमेंट-

  • कमेटी रजनीश सिंह
  • योगेश यादव

ट्रांसपोर्टेशन कमेटी -

  • सतीश सिकरवार
  • अक्षम बंब

परमिशन कमेटी-

  • उमंग सिंघार
  • हेमंत कटारे

फूड कमेटी-

  • संजय शुक्ला
  • संजय शर्मा
  • जगत बहादुर सिंह

न्याय यात्रा कॉर्डिनेशन कमेटी -

  • शोभा ओझा
  • मृणाल पंत

प्रवेश पास कमेटी-

  • प्रकाश जैन
  • गौरव रघुवंशी

पार्टिसिपेट कमेटी-

  • सैयद जफर
  • स्वप्निल कोठारी

सिक्युरिटी कमेटी-

  • हेमंत कटारे
  • श्याम श्रीवास्तव
  • व्हीके बाथम
  • यासिर हसनात सिद्धकी

हेल्थ कमेटी-

  • डॉ. जीसी गौतम
  • डॉ. सुदीप पाठक

लीगल कमेटी- 

  • शशांक शेखर
  • जय हर्डिया