भिंड में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन: मंच पर फूट-फूटकर रोए पूर्व नेता प्रतिपक्ष, दिग्विजय बोले-अस्तीन के सांपों से रहें सावधान

Bhind Congress Rally
X
Bhind Congress Rally
MP कांग्रेस ने शुक्रवार, 9 अगस्त को भिंड के लहार में बड़ी रैली की। इसमें जीतू पटवारी, अरुण यादव सहित हजारों लोग शामिल हुए। दिग्विजय सिंह ने सतर्क रहने की हिदायत दी है।

Bhind Congress Rally: कांग्रेस ने शुक्रवार को भिंड के लहार में बड़ा कार्यक्रम किया। इसमें दिग्विजय सिंह, जीतू पटवारी, अरुण यादव सहित पार्टी के एक दर्ज न विधायक शामिल हुए। इस दौरान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह फूट-फूट कर रोने लगे। कहा, सरकार हमारे कार्यकर्ताओं के खिलाफ जुल्म ढा रही है। पार्टी के नेताओं से कहा, जिन लोगों ने कांग्रेस के लिए खून पसीना बहाया है, उन्हें जेल न जाने दें।

गोविंद सिंह ने कहा, भाजपा सरकार और स्थानीय विधायक के इशारे पर एसपी-कलेक्टर एवं उनके अधिकारी चुन-चुन कर हमारे कार्यकर्ताओं को प्रताड़ित कर रहे हैं। कांग्रेस नेताओं ने नर्सिंग-नीट घोटाले, किसानों की समस्या और दमनकारी नीतियों के खिलाफ राज्य सरकार पर निशाना साधा। कहा, मुख्यमंत्री बदले की भावना से काम कर रहे हैं।

वीडियो देखें..

दिग्विजय सिंह ने कहा-

  • दिग्विजय सिंह ने भिंड जाने से पहले ग्वालियर में नागपंचमी की शुभाकामनाएं देते हुए कहा, नागदेवता की पूजा करें, लेकिन अस्तीन के सांपों से सतर्क रहें। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। भाजपा ने भी चुटकी ली है।
  • दिग्विजय सिंह के भाई व पूर्व विधायक लक्ष्मण सिंह ने ट्वीट कर पार्टी के सीनियर नेताओं को आइना दिखाने की कोशिश की है। X बांग्लादेश के मुद्दे पर पोस्ट लिखकर उन्होंने यह नसीहत दी है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story