भिंड में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन: मंच पर फूट-फूटकर रोए पूर्व नेता प्रतिपक्ष, दिग्विजय बोले-अस्तीन के सांपों से रहें सावधान
MP कांग्रेस ने शुक्रवार, 9 अगस्त को भिंड के लहार में बड़ी रैली की। इसमें जीतू पटवारी, अरुण यादव सहित हजारों लोग शामिल हुए। दिग्विजय सिंह ने सतर्क रहने की हिदायत दी है।;

Bhind Congress Rally: कांग्रेस ने शुक्रवार को भिंड के लहार में बड़ा कार्यक्रम किया। इसमें दिग्विजय सिंह, जीतू पटवारी, अरुण यादव सहित पार्टी के एक दर्ज न विधायक शामिल हुए। इस दौरान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह फूट-फूट कर रोने लगे। कहा, सरकार हमारे कार्यकर्ताओं के खिलाफ जुल्म ढा रही है। पार्टी के नेताओं से कहा, जिन लोगों ने कांग्रेस के लिए खून पसीना बहाया है, उन्हें जेल न जाने दें।
गोविंद सिंह ने कहा, भाजपा सरकार और स्थानीय विधायक के इशारे पर एसपी-कलेक्टर एवं उनके अधिकारी चुन-चुन कर हमारे कार्यकर्ताओं को प्रताड़ित कर रहे हैं। कांग्रेस नेताओं ने नर्सिंग-नीट घोटाले, किसानों की समस्या और दमनकारी नीतियों के खिलाफ राज्य सरकार पर निशाना साधा। कहा, मुख्यमंत्री बदले की भावना से काम कर रहे हैं।
वीडियो देखें..
आज भिंड जिले के लहार में बीजेपी सरकार के दमन एवं अत्याचार के खिलाफ विशाल जंगी प्रदर्शन प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ जनों की उपस्थिति में सम्मिलित होकर पूर्व मंत्री श्री @JVSinghINC ने जन समूह को संबोधित किया ।@digvijaya_28@jitupatwari pic.twitter.com/vCmTsK7s2M
— devendra dev dhakad (@ddraghogarh) August 9, 2024
दिग्विजय सिंह ने कहा-
- दिग्विजय सिंह ने भिंड जाने से पहले ग्वालियर में नागपंचमी की शुभाकामनाएं देते हुए कहा, नागदेवता की पूजा करें, लेकिन अस्तीन के सांपों से सतर्क रहें। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। भाजपा ने भी चुटकी ली है।
- दिग्विजय सिंह के भाई व पूर्व विधायक लक्ष्मण सिंह ने ट्वीट कर पार्टी के सीनियर नेताओं को आइना दिखाने की कोशिश की है। X बांग्लादेश के मुद्दे पर पोस्ट लिखकर उन्होंने यह नसीहत दी है।
नागपंचमी पर आज की दो खबर -
— Narendra Saluja (@NarendraSaluja) August 9, 2024
- हमेशा की तरह आज एक बार फिर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता लक्ष्मण सिंह जी ने ट्वीट कर बांग्लादेश के मुद्दे पर कांग्रेस को आड़े हाथ लेते हुए दिखाया आईना....
- वही दूसरी और आज भिड़ में दिग्विजय सिंह जी ने कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को नसीहत देते हुए कहा कि… pic.twitter.com/2RjAkKAf51
प्रदेश में गुंडागर्दी चरम पर है, देश एवं प्रदेश की भाजपा सरकार कांग्रेस के नेताओं - कार्यकर्ताओं पर जानबूझकर षणयंत्रपूर्वक कार्यवाही कर रही है, हमारे वरिष्ठ नेता एवं लहार से 7 बार के विधायक गोविंद सिंह को एवं उनके परिवार को भाजपा सरकार बदनाम करने का काम कर रही है, आज समूची… pic.twitter.com/Dg7J1g49nI
— Arun Subhash Yadav (@MPArunYadav) August 9, 2024
तो पूरे प्रदेश में होंगे उग्र आंदोलन: पटवारी
जीतू पटवारी भिंड से पहले ग्वालियर के जीवाजी विश्वविद्यालय पहुंचे। यहां B.Ed, D.ED कॉलेजो में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ भूख हड़ताल कर रहे NSUI कार्यकर्ताओं की मांगों का समर्थन किया। साथ ही उनके स्वास्थ्य को ध्यान रखते हुए जूस पिलाकर अनशन तुड़वाया। जीतू पटवारी ने कहा, विश्वविधालय प्रशासन ने एक महीने में फर्जी कॉलेजों पर कार्रवाई नहीं करता तो पूरे प्रदेश में उग्र आंदोलन किए जाएंगे।