Logo
Baba Mahakal: उज्जैन में श्री महाकालेश्वर मंदिर में सालों से चली आ रही परंपरा के अनुसार रक्षाबंधन पर्व पर सवा लाख लड्डुओं का भोग लगाया जाएगा। यह भोग मंदिर में भगवान के दर्शन को आने भक्तों में वितरित किया जाता है। कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने बुधवार भट्टी का पूजन किया। 

Baba Mahakal: बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन में श्री महाकालेश्वर मंदिर में रक्षाबंधन के पवित्र पर्व पर चली आ रही परंपरा के अनुसार इस बार भी जनेऊ पाती पुजारी परिवार द्वारा सवा लाख लड्डुओं का भोग लगाया जाएगा। भस्म आरती के दौरान ही यह विशेष भोग भगवान श्री महाकालेश्वर को अर्पित किया जाएगा।

भोग बनाने का काम शुरू
श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष एवं कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने बुधवार 14 अगस्त को सुबह पहुंच कर भट्टी का पूजन किया। पूजन के बाद से यहां विशेष भोग बनाने का काम रसोइयों ने शुरू कर दिया है। इस मौके पर साफ स्वच्छता का विशेष ध्यान दिया गया।

भक्तों में होगा वितरित
श्री महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी आशीष शर्मा ने बताया कि चली आ रही परंपरा के अनुसार यह भोग भस्म आरती करने वाले पुजारी के माध्यम से भगवान को अर्पित किया जाता है। इसके बाद यह भोग मंदिर में भगवान के दर्शन को आने भक्तों में वितरित किया जाता है।  

भगवान के लिए बन रही राखी
उन्होंने बताया कि मंदिर पुजारी परिवार की महिलाओं द्वारा मंदिर के शिखर दर्शन के नीचे स्थित हाल में मंदिर के पवित्र वातावरण में भोग के साथ-साथ भगवान श्री महाकालेश्वर के लिए राखी भी बनाई जा रही है। इस साल भगवान को पुजारी घनश्याम शर्मा, संजय शर्मा, विकास शर्मा , मनोज शर्मा सहित अन्य पुजारी और बड़ी संख्या में शिवभक्त उपस्थित रहे। 

5379487