Logo
Bhopal Amanat Bansal: केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के घर शहनाई बजने वाली है। रविवार, 16 सितंबर को खुशखबरी साझा कर बताया, बडे़ बेटे कार्तिकेय की सगाई अमानत बंसल के साथ तय हुई है। अमानत लिबर्टी शू के मालिक अनुपम बंसल की बेटी हैं।

Bhopal Amanat Bansal: मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के बडे़ बेटे कार्तिकेय सिंह की सगाई तय हो गई। 17 अक्टूबर को अमानत बंसल के साथ उनकी सगाई होनी है। यह जानकारी खुद शिवराज सिंह ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी है। 

पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने X पर लिखा-आज एक पिता के तौर पर मेरे लिए बहुत खुशी का मौका है। मुझे आप सबसे यह शुभ समाचार साझा करते हुए अत्यंत खुशी हो रही है कि मेरे बड़े बेटे कार्तिकेय की सगाई अनुपम बंसल और रुचिता बंसल की सुपुत्री अमानत से तय हुई है।

Amanat Bansal Family photo
पिता अनुपम बंसल और मां रुचिका के साथ शिवराज की होने वाली बहू अमानत बंसल।

कौन हैं अमानत बंसल? 
अमानत बंसल देश के जानेमाने उद्योगपति की बेटी हैं और वह विदेश से पढ़ी हुई हैं। हाल ही में उन्होंने अमेरिका की ख्यात ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से साइकोलॉजी में एमएससी किया है। उनके पिता अनुपम बंसल लिबर्टी शूज कंपनी के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर और मां रुचिता बंसल कन्फेडरेशन ऑफ वूमेन एंटरप्रेन्योर्स ऑफ इंडिया के हरियाणा चैप्टर की फाउंडर हैं। 

यह भी पढ़ें: MP में सदस्यता का रिकॉर्ड बनाएगी भाजपा? वीडी शर्मा का दावा- 40 लाख से ज्यादा लोग पार्टी से जुड़ें  

छोटे बेटे कुणाल की हो चुकी सगाई 
पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के छोटे बेटे कुणाल चौहान की सगाई चार माह पहले हो चुकी है। भोपाल के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ इंद्रमल जैन की पोती रिद्धि जैन से उनका रिश्ता तय हुआ है। वह दोनों साथ पढ़े हैं। कुणाल राजनीति से दूर अपने कारोबार पर फोकस रहते हैं। जबकि, बड़े बेटे कार्तिकेय सियासत में काफी सक्रिय हैं। बुधनी विधानसभा से टिकट के दावेदार भी माने जाते हैं। 

यह भी पढ़ें: पूर्व सीएम के घर जल्द आएगी बहू: शिवराज सिंह चौहान के छोटे बेटे की सगाई, जानें कुणाल किसके साथ लेंगे सात फेरे

5379487