कांग्रेस का मंच ढहा, कई सीनियर नेता घायल: भोपाल में बजट सत्र के पहले दिन विधानसभा का घेराव, मुंह छिपाकर पहुंचे MLA

Bhopal Congress protest
X
Bhopal Congress protest
भोपाल में आज (सोमवार, 10 मार्च 2025) को विरोध-प्रदर्शन के दौरान मंच टूट गया। किसान कांग्रेस अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह चौहान और राजीव सिंह सहित 10 से अधिक कांग्रेस नेता घायल हो गए हैं।

MP Congress Protest: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आज ( सोमवार, 10 मार्च 2025) को विरोध-प्रदर्शन के दौरान मंच टूट गया। मंच पर मौजूद कई नेता गिर गए। हादसे में 10 से अधिक नेता घायल हो गए हैं। बजट सत्र के पहले दिन यह विरोध प्रदर्शन किसान कांग्रेस आयोजित किया था।

भोपाल के रंगमहल चौराहे कांग्रेस द्वारा आयोजित कार्यक्रम के मंच पर भारी भीड़ पहुंच गई थी, जिस कारण मंच अचानक टूटकर गिर गया। हादसे में मध्य प्रदेश किसान कांग्रेस के अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह चौहान सहित 10 से अधिक नेता घायल हो गए हैं। प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष राजीव सिंह की पसलियों में लोहे की रोड लग गई है।

वाटर कैनन का इस्तेमाल
मध्य प्रदेश विधानसभा के बजट-सत्र का आज पहला दिन है। कांग्रेस ने किसानों और महिलाओं के मुद्दे पर विधानसभा का घेराव किया। भोपाल के न्यू मार्केट रंगमहल चौराहे पर कांग्रेस नेता बैरिकेडिंग तोड़कर आगे बढ़ रहे थे। लिहाजा, पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल कर भीड़ को तितर बितर किया।

घायलों से मिले जीतू पटवारी
विरोध प्रदर्शन में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, सीडब्ल्यूसी मेम्बर कमलेश्वर पटेल और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार सहित अन्य नेता शामिल हुए। हादसे में घायल नेताओं से मुलाकत की। जीतू पटवारी ने बताया कि घायलों की हालत ठीक है। कुछ लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनका इलाज जारी है।

मुद्दों से मुंह छिपा रही सरकार: उमंग सिंघार
मध्य प्रदेश विधानसभा में बजट सत्र के पहले दिन कांग्रेस नेता काले कपड़े से मुंह छिपाकर पहुंचे। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने सरकार पर वादा खिलाफी का आरोप लगाया। कहा, सरकार न किसानों की समस्याएं सुनने को तैयार और न महिलाओं की। कांग्रेस उनके हक की आवाज उठाती है, तो पुलिस वाटर कैनन और लाठीचार्ज करती है। सरकार के मंत्री जनहित के मुद्दों से मुहं छिपा रहे हैं।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story