Bhopal Ex-servicemen rally: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में हुई पूर्व सैनिकों की रैली में सीएम मोहन यादव ने बड़ा ऐलान किया है। भोपाल के बैरागढ़ स्थित थ्री ईएमई सेंटर में रविवार को हुई इस कार्यक्रम में सीएम मोहन यादव कहा-शहीद सैनिकों के बहन-बेटियों की शादी में सरकार 15 हजार नहीं बल्कि 51 हजार सहायता राशि देगी। मां को भी 10 हजार रुपए महीने दिया जाएगा। 

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा-शहीद के लिए सरकार राशि एकमुश्त राशि देती है, लेकिन कई बार परिवार में इसे लेकर मनमुटाव होता था। इसलिए कानून में संशोधन कर आधी राशि पत्नी और आधी राशि माता-पिता को देने का फायदा होगा। बहन-बेटी की शादी में दी जाने वाली मदद राशि भी बढ़ाने का फैसला किया है। 

एडमिरल दिनेश त्रिपाठी बोले-

  • एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी ने कहा, जिन सैनिकों ने देश की रक्षा की है। रिटायरमेंट के बाद वह राष्ट्र के विकास में योगदान दे रहे हैं। सेना की ओर से उन्होंने भूतपूर्व सैनिकों और उनके परिवारों के प्रति आभार जताया।
  • एडमिरल त्रिपाठी ने कहा, हमारी तीनों सेनाएं सशक्त और समर्थ हैं। आर्मी की नींव बहुत मजबूत है। जल थल और वायु हमारी तीनों सीमाएं सुरक्षित हैं। हमारे सैनिक किसी भी चुनौती का सामना करने को तैयार हैं। 
  • एडमिरल त्रिपाठी ने कहा- मध्यप्रदेश भले ही समुद्र तट से एक हजार किमी की दूरी पर है, लेकिन यहां भारतीय नौ सेना के 1500 पूर्व सैनिक और 258 वीर नारियां हैं। मप्र सरकार ने सदैव उनके और परिवार के कल्याण के लिए योजनाएं चलाई हैं।